featured देश यूपी राज्य

बुलंदशहर हिंसाः 4 आरोपी हुए कोर्ट में हाजिर, 1 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुलंदशहर हिंसाः 4 आरोपी हुए कोर्ट में हाजिर, 1 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुलंदशहर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी बजरंग दल का नेता योगेश राज पुलिस की गिरफ्त से दूर है। हालांकि पुलिस की छापे मारी जारी है।इसी के चलते पुलिस एक आरोपी अजय देवला को गिरफ्तार में भी सफल रही है। इसी दौरान पुलिस की कोशिशों पर पानी फेरते हुए पांच आरोपियों ने बुलंदशहर सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया। खबर के मुताबिक कोर्ट में सरेंडर करने वाले आरोपियों में हरेंद्र, टिंकू उर्फ भूपेश, गुड्डू स्याना थाना के महाव गांव के निवासी हैं। छोटे उर्फ अविनाश चिंगरावटी गांव का रहना वाला है।गिरफ्तार किया गया अजय देवला भी चिंगरावटी का ही रहने वाला है।

 

बुलंदशहर हिंसाः 4 आरोपी हुए कोर्ट में हाजिर, 1 को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुलंदशहर हिंसाः 4 आरोपी हुए कोर्ट में हाजिर, 1 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसे भी पढ़ेंःबुलंदशहर हिंसा: आज मुख्यमंत्री योगी से मिलेंगे सुमित के परिजन

उक्त पांचों आरोपीयों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि 3 दिसंबर को हिंसा के बाद 4 दिसंबर को योगेशराज समेत 27 नामजद और करीब 60 अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। लेकिन अब तक मामले में कुल 25 लोग जा चुके हैं। लेकिन हिंसा को भड़काने वाला मुख्य आरोपी योगेश राज को पुलिस अभी भी गिरफ्तार नहीं कर पायी है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापा मारी कर रही है।

इसे भी पढे़ंःबुलंदशहर हिंसा को सीएम योगी ने बताया राजनीतिक षड्यंत्र

बुलंदशहर हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की भी खूब किरकिरी हो रही है।बीते रोज करीब 85 पूर्व अधिकारियों ने सीएम को पत्र लिखकर उनसे इस्तीफा तक मांगा था। आपको बता दें पीड़ित परिवार लगातार दोषियों को सजा देने की मांग कर रहा।

मामले में मुख्य आरोपी बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज अभी भी फरार है। मामले की जांच के लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने बुलंदशहर हिंसा मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम ने गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि टीम की अगुवाई राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर कर रहे है।

महेश कुमार यादव

Related posts

कोरोना अपडेटः 24 घंटे में सामने आए 34,409 नए केस, 468 की मौत

Rahul

दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर किसानों की अहम बैठक, हो सकता है कोई बड़ा फैसला

Neetu Rajbhar

18 फरवरी 2022 का पंचांग: शुक्रवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar