धर्म featured शख्सियत

बुद्ध पूर्णिमा के दिन जाने महात्मा बुध्द के वो संदेश जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

01 00000 1 बुद्ध पूर्णिमा के दिन जाने महात्मा बुध्द के वो संदेश जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

नई दिल्ली।  बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखती है और इसे बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है जो हर साल वैशाख पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। जो इस साल 30 अप्रैल को यानि की आज पड़ रही है। आज ही के दिन गौतम बुद्ध का स्वर्गारोहण समारोह भी मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी। जिस कारण से हर साल दुनियाभर में इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

01 00000 1 बुद्ध पूर्णिमा के दिन जाने महात्मा बुध्द के वो संदेश जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

बता दे कि भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति बिहार के गया स्थान पर हुई थी और तभी से उस स्थान का नाम बौध्दगया के रुप में पड़ गया। बुद्ध पूर्णिमा को दुनियाभर के लोग बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हम इससे पहले लेख में आपको बता चुके हैं भगवान बुध्द के बारें में अगर आपने नहीं पढ़ा है तो आप पढ़ सकते है इस लेख में हम आपको बताने वाले है भगवान बुध्द के वो संदेश जो आपके जीवन को एक नई दिशा दे सकती है।

महात्मा बुध्द के वो संदेश जो बदल सकते है जिंदगी

1. हजारों खोखले शब्दों से अच्छा एक शब्द वह है जो आपके जीवन में शांति ले आता है।

2. अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में मत सोचो, सिर्फ अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित रखने का प्रयास करो।

3. जिस प्रकार मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती, ठीक उसी प्रकार मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता है।

4. तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकती हैंः सूरज, चंद्रमा और सत्य।

5. अपने मोक्ष के लिए खुद ही प्रयत्न करना चाहिए, इसके लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहें।

6. आपका स्वास्थ्य ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन और विश्वास सबसे बेहतर उपलब्धि है।

7. सत्य के मार्ग पर चलते हुए आप से दो ही प्रकार की गलतियां होती हैं- एक आप पूरा रास्ता न तय करें और दूसरे आप शुरुआत ही न करें।

8. शक से भयावह कुछ भी नहीं है। शक ऐसे जहर के समान है जो मित्रता खत्म करता है और अच्छे रिश्तों को तोड़ता है। यह एक ऐसा कांटा है जो आपको ही चोट पहुंचाता है।

9. क्रोध को पालना उसी समान है जैसे गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने के लिए आपके हाथ पहले जख्मी होते हैं।

10. अपने मोक्ष के लिए स्वयं प्रयत्न करें, दूसरों पर निर्भर ना रहें।
ये भगवान बुध्द के वो संदेश है जो किसी के भी जीवन को बदल सकते हैं। जो आपके जीवन को एक नई दिशा दे सकते हैं।

Related posts

फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी, राम रहीम-निर्मल बाबा का नाम भी शामिल

Pradeep sharma

आगरा के निजी अस्पतालों ने की अच्छी पहल, नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी

Aditya Mishra

“घंटी की तरह बज रहा है वातावरण”  वैज्ञानिक हैरान  

Rani Naqvi