महराजगंज। प्रदेश में भाजपा लगातार परिवर्तन यात्राओं के जरिए सूबे की समाजवादी सरकार और पूर्ववर्ती बसपा सरकार पर लगातार आक्रमण किए हुए है। सूबे के महारागंज में भाजपा ने परिवर्तन रैली के जरिए विरोधी दल सपा,बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस पार्टियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सबने केवल प्रदेश को लूटा है। आज प्रदेश इनकी लूट की वजह से इस हालात में पहुंच गया है।
प्रदेश की ङालात और किसानों की स्थिति को लेकर शाह ने बसपा और सपा की सरकारों पर जमकर हमला बोला कहा इन सरकारों ने आम लोगों के हितों के साथ हमेशा खेला है। लोगों को विकास के नाम पर केवल ठगा है किसी ने पार्क तो कई सौन्दर्यीकरण के नाम पर केवल विकास की बात कर रहा है। आज प्रदेश में गुण्डाराज का बोलबाला है। कानून व्यवस्था की धज्जियां उडाई जा रही हैं। सूबे में बुआ और बबुआ की सरकारें केवल जनता के पैसों को लूटना जानती हैं।
नोटबंदी पर विपक्ष पर हमलावर होते हुए शाह ने कहा कि विपक्ष को जनता ने करारा जबाब दिया है। इस नोटबंदी के दौरान भी स्थानीय चुनाव में हमारी पार्टी की जीत ने ये साबित कर दिया है कि जनता ेअब देश की सरकार के साथ हर मुद्दे पर खड़ी है। ये नोटबंदी पर विपक्ष जहां आक्रोश दिवस और भारत बंद में लगा रहा वहां जनता ने उसके मनसूबे पर पानी फेर दिया।