OP Kohli Passed Away: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओपी कोहली का निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
ये भी पढ़ें :-
21 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल
बताया जा रहा था कि वे पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। नोएडा के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Saddened by the passing away of Shri OP Kohli Ji. He played a key role in strengthening our Party in Delhi. As MP and Governor, he focused on issues of public welfare. He was also passionate about the education sector. My thoughts are with his family. Om Shanti. pic.twitter.com/s6OO0mrkGZ
— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि ओपी कोहली के निधन से दुखी हूं। उन्होंने दिल्ली में हमारी पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। सांसद और राज्यपाल के रूप में उन्होंने लोक कल्याण के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनकी गहरी दिलचस्पी थी। मेरी संवेदना इस परिवार के साथ है। शांति।
ગુજરાતના પૂર્વ રાજ્યપાલ ઓમ પ્રકાશ કોહલીજીના નિધન પર દુ:ખની લાગણી વ્યક્ત કરું છું. તેમના સરળ વ્યક્તિત્વ અને શિક્ષણ ક્ષેત્રે તેમના પ્રદાન બદલ તેઓ હંમેશા યાદ રહેશે. ઈશ્વર તેમના આત્માને શાંતિ આપે અને સ્વજનોને આ દુ:ખ સહન કરવાની શક્તિ આપે તેવી પ્રાર્થના.
ૐ શાંતિ.— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) February 20, 2023
वहींं, गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली के निधन पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने शोक व्यक्त किया है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात के पूर्व राज्यपाल के सहज व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे।