featured यूपी

अयोध्या से बसपा प्रत्याशी पर महिला ने लगाए गैंगरेप के आरोप, मामला दर्ज

bzmi अयोध्या से बसपा प्रत्याशी पर महिला ने लगाए गैंगरेप के आरोप, मामला दर्ज

अयोध्या। यूपी चुनाव के दौराप पहले सपा और अब बसपा के प्रत्याशी पर महिला ने रेप का आरोप लगाया है। पहले सपा के गायत्री प्रजापति और अब अयोध्या सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी बज्मी सिद्दिकी सहित उनके 6 और साथियों पर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज करा दी है।

bzmi अयोध्या से बसपा प्रत्याशी पर महिला ने लगाए गैंगरेप के आरोप, मामला दर्ज

अयोध्या से बसपा प्रत्याशी पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए महिला ने कहा है कि आरोपी प्रत्याशी ने घर में घुस कर परिजनों से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर गैंग रेप किया गया है। महिला ने पुलिस में इस बावत शिकायत दर्ज कराई है जिसको संज्ञान में लेते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपनी सफाई मे बज्मी सिद्दिकी ने कहा है कि चुनाव के दौरान यह महज उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश है, चूंकि वह चुनाव जीत रहे हैं ऐसे में विरोधी पार्टी किसी तरह से लोगों को उनके खिलाफ करने के प्रयत्न में लग हुए हैं।

 

Related posts

महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट भविष्य को लेकर अटकलों का दौर खत्म, जल्द खेल के मैदान में वापसी करेंगे धोनी

Rani Naqvi

केरल: CPM की रैली में बम से हमला, 5 कार्यकर्ता-4 पुलिसकर्मी घायल

Pradeep sharma

2 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul