Breaking News featured देश

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर तो भारतीय सेना ने ढेर किए तीन आतंकी

WhatsApp Image 2021 01 20 at 11.52.14 AM जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर तो भारतीय सेना ने ढेर किए तीन आतंकी

नई दिल्ली। कश्मीर से भारत सरकार द्वारा हटाई गई धारा 370 के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है आए दिन भारत की सीमा में घुसपैठ कराता रहता है और हर बार मुंह की खाता है। कर्ज में डूबे पाकिस्तान ने कश्मीर का सपना देखना अभी छोड़ा नहीं है। दिन रात हिन्दुस्तान के खिलाफ शाजिशें रचता रहता है और हर बार भरतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देती है। पिट पिट कर बेहा हुए पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक कोशिश की और अंजार हर बार की तहर जो उसकी किस्मत में होता है यानी मुंह की खाई। आपको बतादें कि जम्मू.कश्मीर से सटी भारतीय सीमाओं में पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है और साथ ही पाक आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। बीती रात अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे खौड़ इलाके से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के पांच आतंकवादियों में से सेना के जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है, जबकि दो आतंकी बच निकले। इस गोलीबारी में चार भारतीय जवान भी घायल हुए हैं, सभी घायलों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों ने देर रात अचानक से अखनूर-सुंदरबनी के बीच पड़ने वाले खौड़ सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी बीच पांच आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश में लगे दिखाई दिए। सेना के जवानों ने उनमें से तीन को वहीं मार गिराया। इसके जवाब में पाकिस्तानी जवानों ने भी आतंकवादियों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें चार भारतीय जवान घायल हो गए।

 

सैन्य सूत्रों का कहना है कि घायल जवानों को तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।  मारे गए तीनों आतंकवादियों के शव अभी भी सीमा पार पड़े हुए हैं, पाकिस्तान सैनिकों ने अभी तक उन्हें नहीं उठाया है।

 

सैन्य अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान इस तरह की साजिश रच रहा है। हमने पहले ही जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं। हमारे जवान पाकिस्तान की हर नापाक साजिश को इसी तरह नाकाम करेंगे। उन्होंने कहा कि योजना कामयाब नहीं होने पर पाकिस्तानी सैनिकों ने रात को गोलीबारी का सिलसिला रोक दिया था।

 

Related posts

UP News: गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट अन्नु रानी के भाई का हुआ एक्सीडेंट, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Rahul

लगातार दूसरे साल रद्द हुई अमरनाथ यात्रा, भक्त ऑनलाइन कर सकेंगे दर्शन

pratiyush chaubey

आतंकी बगदादी का लड़ाकों को संदेश : कहा फौज का डटकर करो सामना

shipra saxena