Breaking News featured देश मनोरंजन

कंगना रनौत ने कृषि कानून समर्थकों को बताया देशभक्त, जानें अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में क्या कहा

5e215842 a527 46fb ace7 c40306fdb941 कंगना रनौत ने कृषि कानून समर्थकों को बताया देशभक्त, जानें अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में क्या कहा

बाॅलीवुड। फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों के लिए पहचानी जाती हैं। देश में कोई भी मुद्दा हो वह अपनी प्रतिक्रिया जरूर देती हैं। जैसा कि आप सभी को पता है कि इन दिनों देश में कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन चल रहा है। जिसे आज 24वां दिन है। किसानों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत होने के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। इसी बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीटर पर ट्वीट कर किसानों पर जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं कंगना ने किसानों के समर्थन में आए पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा और स्वरा भास्कर को भी आड़े हाथ ले लिया। जिसके बाद कंगना और दिलजीत दोसांझ में ट्वीटर वाॅर छिड़ गई थीं। इतने सब होने के बाद कृषि कानून के समर्थन में कंगना ने एक बार फिर ट्वीट किया है।

अखंड भारत को  टुकड़ों में बंटता हुआ नहीं देख सकती- कंगना

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसान आंदोलन को लेकर लगातार ट्वीट कर रही हैं। वे किसान आंदोलन का सपोर्ट करने वाले और कृषि कानून का विरोध करने वालों पर लागातार निशाना साध रही हैं। कंगना ने इस ट्वीट में कृषि कानून और किसान आंदोलन को देशभक्ति से जोड़ दिया है। उन्होंने लोगों से फर्जी देशभक्तों से सावधान रहने के लिए कहा है और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अखंड भारत से प्यार करती हैं और इसे टुकड़ों में बंटता हुआ नहीं देख सकती हैं। इतना ही नहीं उन्हें कृषि कानून का समर्थन करने वालों को असली देशभक्त तक कह दिया है। कंगना ने आज सुबह ट्वीट कर लिखा,”सिर्फ उन लोगों को गुड मॉर्निंग जो अखंड भारत से प्यार करते हैं और इसे टुकड़ों में बंटने नहीं देना चाहते हैं। सिर्फ उन लोगों को गुड मॉर्निंग जो कृषि कानून को समझते हैं। वो सभी देशभक्त हैं और किसानों के शुभचिंतक हैं। धोखेबाजों से सावधान रहें।

Related posts

Live Yatra :जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा पूरी, रखा गया इन खास बातों का ध्यान

Rahul

बंधक बनाने के बाद नेपाल पुलिस ने भारतीय को छोड़ा, ऐसे सुलझाया गया मामला

Rani Naqvi

अखिलेश ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, कहा यूपी की नहीं कर रही मदद

shipra saxena