नई दिल्ली। पिछले हफ्ते भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान और अभिनेत्री सागरिका ने शादी की है। शादी के बाद उन्होंने रिसेप्शन की जबरदस्त पार्टी दी जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए। इस भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और उनकी प्रेमिक बॉलीवुड की मशहुर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी भी पार्टी की शिरकत करती नजर आई। अपने डांस के लिए मशहूर कैप्टन विराट कोहली पर सबकी नजर टिकी रही। विराट कोहली और उनकी प्रेमिका बॉलीवुड की मशहुर अभिनेत्री अनुष्का के साथ बाकी और सितारे भी ग्रांड पार्टी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
![जहीर खान सागरिका की रिसेप्शन पार्टी में नजर आए बॉलीवुड सितारें 10 Zaheer Khan Sagarika Reception Party](https://bharatkhabar.com/wp-content/uploads/2017/11/reseption.jpg)
बता दें कि जहीर खान और अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने अपनी शादी के रिसेप्शन की ग्रांड पार्टी सोमवार की रात मुंबई के ताज महल पैलेस में रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड जगत की मशहूर हस्तियां अनुष्का शर्मा, नेहा धूपिया, अशिष चौधरी शामिल हुए। इसके अलावा सानिया मिर्ज़ा, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह, और अजीत अगरकर जैसे खेल की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों ने भी पार्टी में शिरकत की। पार्टी में आशिष नेहरा, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह अपनी पत्नियों के साथ नजर आए।