featured मनोरंजन

Siddhanth Kapoor Drug Case: बॉलीवुड स्टार शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को मिली जमानत, ड्रग्स लेने के आरोप में किया था गिरफ्तार

siddhanth shakti kapoor 1200 Siddhanth Kapoor Drug Case: बॉलीवुड स्टार शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को मिली जमानत, ड्रग्स लेने के आरोप में किया था गिरफ्तार

Siddhanth Kapoor Drug Case: बॉलीवुड स्टार शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को जमानत मिल गई है। दरअसल, सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें :-

Aaj Ka Rashifal: 14 जून को इन राशियों पर हनुमान जी की कृपा, आइए जानें आज का राशिफल

रविवार देर रात बेंगलुरु के एक होटल में पुलिस ने रेड मारी थी, जहां पार्टी में सिद्धांत के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनका ड्रग्स टेस्ट पॉजिटिव आया था। अब सिद्धांत को इस केस में जमानत मिल गई है। सिद्धांत के साथ चार लोगों को जमानत दी गई है।

सिद्धांत कपूर और चार लोगों को बेल पर किया रिहा
डीसीपी ईस्ट बेंगलुरु भीमाशंकर गुलेड ने जानकारी दी है कि सिद्धांत कपूर और चार लोगों को स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया है। जब उन्हें बुलाया जाएगा तो उन्हें पुलिस स्टेशन आना होगा।

पुलिस उपायुक्त डॉ. भीमाशंकर एस गुलेड ने बताया, इसकी पुष्टि हुई है कि बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने मादक पदार्थ लिए। उनके खून की जांच रिपोर्ट में मादक पदार्थ लिए जाने की बात सामने आयी है। उन्हें उल्सूर थाने लाया गया है।

Related posts

‘क्वांटिको’ शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ ये

mohini kushwaha

यूपी पुलिस हुई शर्मसारः नशे में धुत पड़ा मिला सिपाही, यहां क्लिक कर पढ़े पूरी खबर

Aman Sharma

भारत-चीन सीमा विवाद का बातचीत से निकलेगा हल, दूसरे पक्ष से बात करना रखेंगे जारी – जनरल मनोज पांडे

Rahul