मनोरंजन featured

‘क्वांटिको’ शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ ये

Untitled 75 'क्वांटिको' शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ ये

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने जलवे बिखेर रखे है और अपने आप को पूरे विश्व में एक महान अभिनेत्री के रुप मे उभारा है। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काफी बिजी है। बता दे कि प्रियंका अपने अपने टीवी शो ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग में काफी व्यस्त है पर एक खबर उनके फैन्स को निराश कर देगी। बता दे कि टीवी शो ‘क्वांटिको’ की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा घायल हो गई हैं और इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने फैंस को दी। प्रियंका ने ट्विटर पर बताया कि एक सीन की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट आ गई और अब तीन हफ्ते के लिए इसपर पट्टी चढ़ गई है।

Untitled 75 'क्वांटिको' शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ ये

तीन हफ्ते के लिए चढ़ी पट्टी प्रियंका चोपड़ा अपने टीवी शो ‘क्वांटिको’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ट्विटर पर फैंस को बतााय कि उनके घुटने में चोट आ गई है। प्रियंका ने लिखा, ‘इसे शूट करते वक्त मेरे घुटने में चोट आ गई थी। मुझे सेट पर एक फीजियोलॉजिस्ट की जरूरत पड़ गई और अब तीन हफ्तों के लिए इसपर पट्टी चढ़ गई है।’

इटली में प्रियंका ने लिए इसके मजे
प्रियंका ने ये भी बताया कि इटली में शो की शूटिंग के दौरान उन्होंने काफी वाइन भी पी। प्रियंका ने कहा, ‘इटली में मेन कास्ट में से मैं इकलौती लड़की थी, तो मैं क्रू के साथ रात को बाहर जाती थी। हमने काफी टस्कन वाइन पी।’ प्रियंका का टीवी शो ‘क्वांटिको’ का पहला और दूसरा सीजन पहले ही हिट हो चुका है और अब तीसरा सीजन भी धमाल मचाने को तैयार है। इसके साथ ही प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘अ किड लाइक जेक’ में भी दिखाई देंगी।

देसी अवतार में आएंगी नजर

बता दे कि बॉलीवुड फिल्म में प्रियंका का देसी अवतार भी आपको जल्द ही देखने को मिलेगा। दो साल बाद प्रियंका चोपड़ा फिर से हिंदी सिनेमा में लौट रही हैं। प्रियंका आखिरी बार साल 2016 में प्रकाश राज की फिल्म ‘जय गंगाजल’ में दिखाई दी थीं। अब वो अली अब्बास जफर की फिल्म ‘भारत’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान लीड रोल में है जिसका दर्शक काफी बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं।

Related posts

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो लोगों समेत गंगा में समाई कार

Aman Sharma

देखिए बिग बॉस से निकलकर कैसे मस्ती कर रहे हैं मनवीर और नितिभा

shipra saxena

Delhi Exit poll 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव समाप्त, फिर से आप बना सकती है सरकार

Rani Naqvi