गांधीनगर। महाराष्ट्र के जीत का क्रम जारी रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात निकाय चुनाव में भी बम्पर जीत दर्ज की है। जिला पंचायत, तहसील पंचायत और नगरपालिका के उपचुनाव में 125 सीटों में से भाजपा ने 109 सीटें जीती हैं। दोपहर तक के आए नतीजों के अनुसार तालुका प्रचायत और निकाय उपचुनावाें में भाजपा ने 23 और कांग्रेस को महज आठ सीटों पर जीत हासिल हुई है। इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल की, उसी का क्रम जारी रखते हुए भाजपा ने यहां पर भी अपना लोहा मनवाया है।
नोटबंदी के बाद से जिस तरह से विरोधी पार्टी भाजपा पर निशाना साधते रह हैं उसकी पलटवार करते हुए बीजेपी ने यह दिखा दिया है कि नोटबंदी के बाद से लगातार भाजपा को लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ है, जिसका परिणाम महाराष्ट्र और गुजरात के उपचुनाव में देखने को मिला है।