Breaking News देश

बीफ के बाद मोमोज पर टारगेट, भाजपा नेता ने की प्रतिबंधित करने की मांग

gjghjh बीफ के बाद मोमोज पर टारगेट, भाजपा नेता ने की प्रतिबंधित करने की मांग

नई दिल्ली। एक तो देश में विरोध की आग लगी है। भाजपा और केन्द्र सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दल नये नये हतकंडे अपना रहे हैं। वहीं पार्टी के लोग विपक्षी दलों को सियासत करने के लिए एक के बाद एक शगूफा छोड़ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से भाजपा के विधायक रमेश अरोडा ने अब मोमोज को निशाना बनाया है। उनका कहना है कि जैसे केन्द्र सरकार ने वध के लिए पशुओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। देश में गौ मांस प्रतिबंध हो गया है। उसी तरह अब मोमोज पर भी प्रतिबंध होना चाहिए।

gjghjh बीफ के बाद मोमोज पर टारगेट, भाजपा नेता ने की प्रतिबंधित करने की मांग

आज के आधुनिक युग में बड़े शहरों से लेकर गांव की गलियों तक पूर्वोत्तर भारत से आई इस डिश ने अपनी अलग ही जगह बना ली है। आप श़ॉपिंग मॉल में हों या सड़क पर हर कोने पर ये पकवान आपको देखने के लिए आसानी से मिल जायेगा। इस पकवान का चाव इस कदर है कि लोग इसके दीवाने है । अब भाजपा नेता की नजर लोगों के इस चहेते पकवान पर पड़ गई है। भाजपा के एमएलसी की माने तो यह पकवान कैंसर समेत माइग्रेन जैसी बिमारियों का जनक है।

भाजपा नेता रमेश अरोड़ा का कहना है कि इसमें मोनोसोडियम ग्लूटामेट की मौजूदगी पाई गई है। इसका उपयोग पकवानों को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। ये एक प्रकार का नमक है। जिसका इसमें उपयोग होता है। इसमें पाये जाने वाला एजिनोमोटो कैंसर समेत कई गम्भीर बिमारियों का कारक है। इसके चलते इस पर प्रतिबंध लगा अति आवश्यक हो गया है। एमएमसी रमेश अरोड़ा का कहना है कि वे खुद इसके विरोध में अभियान चला रहे हैं। इसके अभियानों की वहज से इसकी बिक्री में कमी आई है।

अब भाजपा के लिए आने वाले दिनों में मोमोज एक बड़ी समस्या तो बनेगा भी इसके साथ ही विपक्ष को एक मौका और मिल सकता है केन्द्र सरकार के साथ भाजपा पर निशाना साधते हुए पूर्वोत्तर भारत के इस व्यंजन का विरोध करने का। लेकिन यहां पर बड़ी बात ये है कि इन दिनों भाजपा और केन्द्र सरकार के कई फैसलों के बाद खासतौर पर हिन्दूवादी संगठनों के अलावा भाजपा नेता भी पूरी तरह से आक्रोशित हो अनाप-शनाप कह दे रहे हैं। जिसका खामियाजा आने वाले समय में केन्द्र सरकार को उठाना पड़ सकता है।

Related posts

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के रिश्तेदार की शादी में बीजेपी नेता

Rani Naqvi

तीन तलाक पर कुरान शरीफ का हवाला देना इस्लाम का अपमानः रामदेव

kumari ashu

… तो क्या पुणे का इंजीनियर बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष?

bharatkhabar