featured यूपी राज्य

BJP UP Manifesto: अमित शाह आज जारी करेंगे यूपी का घोषणा पत्र, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

गृह मंत्री अमित शाह का मिर्जापुर आगमन कल, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

BJP UP Manifesto || उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी से पहले चरण के मतदान के साथ होने जा रही है। इसमें मतदान से महज दो दिन पहले आज गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ में भाजपा का ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ जारी करेंगे। 

मौके पर मौजूद रहेंगे भाजपा के प्रमुख नेता 

इस दौरान प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना सहित भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। 

ये भी पढ़े: UP Election 2022: पश्चिमी यूपी की 58 सीटों पर आज से थमेगा चुनाव प्रचार, 10 फरवरी को मतदान

10:15 पर लखनऊ में होगा कार्यक्रम

भाजपा की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक घोषणा पत्र कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार सुबह 10:15 पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा।

नितिन गडकरी आज गोवा में जारी करेंगे घोषणा पत्र

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी आज गोवा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। बता दें पहले भाजपा को 6 फरवरी को घोषणा पत्र जारी करना वाली था, लेकिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की खबर के बाद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। 

2017 में विधानसभा चुनाव का क्या रहा था समीकरण

साल 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 312 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। वही पार्टी को कुल 430 सदस्य विधानसभा चुनाव में 39.67% वोट शेयर प्राप्त हुए थे। वहीं सपा मात्र 47 सीटों पर सिमट गई, बसपा के खाते में 19 सीटें, जबकि कांग्रेस को केवल 7 सीटों पर संतोष करना पड़ा था।

Related posts

पुलवामा टैरर अटैक के नाम से बालीवुड में फिल्म बनाने की होड़्र जान अब्राहम बोले “मैं करूंगा रोल”

bharatkhabar

बीएस येदियुरप्पा ने पीएम से की मुलाकात, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत राशि की मांग

bharatkhabar

जानिए कब होगी विश्वविद्यालय और कॉलेज की रुकी हुई परीक्षाएं

Rani Naqvi