featured यूपी राज्य

UP Election 2022: पश्चिमी यूपी की 58 सीटों पर आज से थमेगा चुनाव प्रचार, 10 फरवरी को मतदान

up election general UP Election 2022: पश्चिमी यूपी की 58 सीटों पर आज से थमेगा चुनाव प्रचार, 10 फरवरी को मतदान

UP Election 2022 || उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के गठन के लिए प्रथम चरण 58 सीटों पर चुनाव प्रचार आज यानी मंगलवार शाम 6:00 बजे के बाद बंद हो जाएगा। बता दें पश्चिम यूपी के 11 जिलों की इन सीटों पर 623 उम्मीदवार मैदान में उतर रहे हैं। प्रथम चरण का मतदान 10 फरवरी और 10 मार्च को मतगणना होगी।

यूपी में प्रथम चरण की 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए 21 जनवरी तक नामांकन दर्ज किया गया। इनमें से 9 सीटें अनुसूचित जाति के लिए पहले से आरक्षित की गई हैं। वही 10 फरवरी की सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक पश्चिमी यूपी में मतदान होंगे।

चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। साथ ही अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए, शरारती तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 

प्रथम चरण में इन सीटों पर होगा मतदान

प्रथम चरण में 11 जिलों कि 58 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान। जिसमें कैराना, थानाभवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी(अ.जा.), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (अ.जा.), किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, धौलाना, हापुड़ (अ.जा), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा(अ.जा), खैर (अ.जा), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास(अ.जा), छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (अ.जा), एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट (अ.जा), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (अ.जा), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद, बाह।

प्रथम चरण मतदाता
  • कुल मतदाता – 2,27,83,739
  • पुरुष मतदाता – 1,23,31,251
  • महिला मतदाता – 1,04,51,053
  • थर्ड जेंडर मतदाता – 1,435
  • पोलिंग स्टेशन – 10,766
  • मतदान केंद्र – 25,849

Related posts

बस्ती: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों सहित चौकी इंचार्ज घायल

Shailendra Singh

डोली में हुई ऐशवर्या की विदाई, तो घुड़सवारी करते हुए घर तक पहुंचे तेजप्रताप

rituraj

माता वैष्णो देवी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान , 7 की हुई मौत, 26 घायल

rituraj