Uncategorized Breaking News featured देश

भाजपा का संकल्पपत्र जारी: प्रधानमंत्री मोदी बोले अन्त्योदय, राष्ट्रवाद और सुशासन ही हमारा लक्ष्य

bjp sankalp patra भाजपा का संकल्पपत्र जारी: प्रधानमंत्री मोदी बोले अन्त्योदय, राष्ट्रवाद और सुशासन ही हमारा लक्ष्य

एजेंसी, नई दिल्ली। Loksabha election के लिए भाजपा Manifesto ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है। घोषणापत्र में तीन प्रमुख बातों का उल्लेख है राष्ट्रवाद, अंत्योदय दर्शन और सुशासन। वन मिशन, वन डायरेक्शन को लेकर आगे बढ़ना प्रमुख लक्ष्य है। एक ही डंडे से सबको हांका नहीं जा सकता है, इसलिये सबको समाहित करने की कोशिश की है। जो काम 50-60 के कालखंड में होना चाहिए था, वह हमें 2014 में करना पड़ा। सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश है। विकास को जन आंदोलन बनाएंगे। दिल्ली के एसी कमरों में बैठकर गरीबी को परास्त नहीं किया जा सकता है। गरीब ही गरीबी को दूर कर सकता है और उन्हें सशक्त बनाना होगा। पीएम ने कहा कि मैं बदलाव को बारीकी से देखता हूं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भ्रष्टाचार को दूर करने में हमें सफलता मिली है। शासन व्यवस्था में कई रिफॉर्म्स किये हैं। हमारा संकल्प पत्र सुशासन पत्र भी है और राष्ट्र की सुरक्षा और खुशहाली का संकल्प पत्र भी है। 2047 में देश विकासशील से विकसित बने यह कोशिश है। इसकी नींव अभी रखनी होगी।

BJP sankalp patra भाजपा का संकल्पपत्र जारी: प्रधानमंत्री मोदी बोले अन्त्योदय, राष्ट्रवाद और सुशासन ही हमारा लक्ष्य

जनता की आकांक्षाओं का विजन डॉक्यूमेंट बन रहा: राजनाथ सिंह

इस दौरान घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस संकल्प पत्र के माध्यम से हम देश की जनता की आकांक्षाओं को विजन डॉक्यूमेंट के रूप में पेश कर रहे हैं। इस संकल्प पत्र के माध्यम से हम नए भारत के निर्माण की दिशा में कदम उठा रहे हैं। विकास का चक्का तेजी के साथ चल पड़ा है। पीएम के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है। देशवासियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करने में कामयाबी हासिल की है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने करोड़ों लोगों से संपर्क किया। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। लोगों के मन की बात समझने की कोशिश की। विशेषज्ञों से भी परामर्श लिया। हमारे संकल्प पत्र में 75 संकल्प हैं। उन्होंने संकल्प पत्र के प्रमुख बिंदुओं को गिनाते हुए कहा कि राष्ट्रवाद के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता है। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस है। वहीं यूनीफॉर्म सिविल कोड के प्रति भी प्रतिबद्धता है।

घोषणापत्र की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं:

  • किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख रुपये तक का ऋण पांच साल तक ब्याज मुक्त करने का भाजपा का वादा
  • सभी किसानों को किसान सम्मान निधि के दायरे में लायेंगे
  • राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन करेगी भाजपा सरकार
  • भाजपा ने अगले पांच वर्षों में ग्रामीण विकास पर 25 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का वादा किया।
  • किसानों को सालाना आय सहायता के लिए 6,000 रुपए देंगे और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लघु और सीमांत किसानों को पेंशन भी देंगे
  • छोटे दुकानदारों को भी 60 साल की उम्र के बाद पेंशन
  • राष्ट्रीय व्यापारी आयोग का होगा गठन
  • राम मंदिर के निर्माण के लिए सर्वाधिक अनुकूल तरीके से सभी विकल्पों की तलाश की जाएगी
  • हम राष्ट्रवाद और आतंकवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस पर पूरी तरह प्रतिबद्ध तथा सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के खिलाफ ‘फ्री हैंड’ नीति
  • भाजपा समान नागरिक संहिता लागू करने को प्रतिबद्ध है
  • भाजपा हर राज्य के सांस्कृतिक मूल्य का अत्यंत सम्मान के साथ संसद के दोनों सदनों से नागरिकता संशोधन विधेयक पारित करना सुनिश्चित करेगी
  • भाजपा के सत्ता में आने पर 75 नए मेडिकल कॉलेज और स्नातकोत्तर कॉलेजों की स्थापना की जाएगी
  • सैन्य बलों को आधुनिक उपकरण मुहैया करा कर उनकी हमला करने की क्षमता को और मजबूत किया जाएगा
  • हर नागरिक को पांच किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधा का वायदा
  • आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बनेंगे संग्रहालय
  • वर्ष 2022 तक सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पूर्ण टीकाकरण
  • जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को समाप्त करेंगे

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ सरकार किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी। राम मंदिर को लेकर हम अपना पुराना संकल्प दोहराते हैं। कोशिश होगी कि जल्द ही सौहार्दपूर्ण माहौल में मंदिर का निर्माण हो। एक लाख के कर्ज पर 5 सालों तक ब्याज जीरो होगा। वहीं, देश के गांवों के विकास के लिए 25 लाख करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड पर 5 साल तक ब्याज नहीं देना होगा। वहीं, सीमांत किसानों को 60 साल के बाद पेंशन भी देंगे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाएंगे। देश के छोटे दुकानदारों को भी पेंशन की सुविधा देंगे। हमने तय किया है कि भारत के अंदर जो क्षेत्रीय असंतुलन है, उसको समाप्त करके ही दम लेंगे। हमने एक साथ चुनाव के मुद्दे पर भी सहमति बनाने का संकल्प लिया है। एक देश, एक चुनाव की कोशिश है। केंद्र-राज्य के संबंधों को मजबूत करने के लिए और कदम उठाएंगे। 2022 तक किसानों की आय दोगुना करेंगे। सभी सिंचाई योजनाएं पूरा करने की कोशिश है।

वहीं, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हमारा घोषणापत्र ‘टुकड़े-टुकड़े मांसिकता’ से तैयार नहीं किया गया है, बल्कि व्यापक विचार-विमर्श के बाद इसे तैयार किया गया है। आज देश का माहौल भिन्न है। हमारी नीतियों को वैश्विक समर्थन मिला है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या हमें ऐसे सरकार की जरूरत है जिसका कोई विजन न हो। जहां नेता आपस में नेतृत्व के लिए लड़ रहे हों। इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि बाकी सभी पार्टियों ने घोषणापत्र जारी किया है, लेकिन बीजेपी संकल्प पत्र लेकर आई है। 2014 में हमने जो कहा था, उससे ज्यादा करके दिखाया। हर क्षेत्र में प्रगति हुई है, लोग सुनकर चौंक जाते हैं। भारत का प्रभुत्व मोदी जी के नेतृत्व में जितना बढ़ा है, उतना कभी नहीं था।

इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मैं आज 2014 की याद दिलाने के लिए खड़ा हूं। 2014 में भाजपा ने उस वक्त के तत्कालीन गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी जी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाया था। उस वक्त संकल्प पत्र और भाजपा का विजन लेकर हम आपके सामने लेकर आए थे। 2014 में हमारा सम्मान रखते हुए इस महान देश की जनता ने एतिहासिक जनादेश दिया था। 30 साल के बाद पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बने। नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने। पूर्ण बहुमत होने के बावजूद एनडीए की सरकार बनाई। एनडीए की सरकार ने अपना कामकाज मोदी जी के नेतृत्व में शुरू किया।

अमित शाह ने कहा कि जब कभी भी भारत के विकास का इतिहास लिखा जाएगा तो 2014 से 2019 तक ये पांच साल स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे। इन पांच साल में मोदी जी के नेतृत्व में एक निर्णायक सरकार देने का काम मोदीजी ने किया है। गैस के सिलेंडर, घर, बिजली, शौचालय, स्वास्थ्य को लोगों तक पहुंचाने में मोदी सरकार को सफलता मिली है। खुद पीएम मोदी ने निगरानी रखते हुए हर गरीब तक ये सुविधा पहुंचाई। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंक के जड़ पर प्रहार किया। हमने पारदर्शी तरीके से काम किया। भारत दुनिया में महाशक्ति बनकर उभरा है। आने वाले दिनों में ये बात और आगे बढ़ेगी। हमने 5 साल में 50 से ज्यादा महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। देश की आशा अब अपेक्षा में बदल गई है। अब काफी कुछ अच्छा हुआ है।

Related posts

राज्यसभा में नोटबंदी पर हंगामा, येचुरी ने लहराया 2000 का नोट

bharatkhabar

महाराष्ट्र में माओवादियों का आतंक, करीब 35 ट्रकों को किया आग के हवाले

Rahul srivastava

केंद्र सरकार ने ट्विटर को दी आखिरी चेतावनी, ट्विटर ने मोहन भागवत का अकाउंट किया वैरिफाई

Shailendra Singh