दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के करीब आते ही भाजपा और आम आदमी पार्टी में बयानबाजी का सिलसिला तेज हो गया है। रविवार सुबह भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेता व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर बड़ा हमला किया।
ये भी पढ़ें :-
Governmnet Job 2022: सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यूपीएससी ने निकाली 160 पदों पर भर्ती
मनीष सिसोदिया को बताया लुटेरा
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ‘लुटेरा’ बताया है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने रविवार सुबह ट्विटर पर पोस्टर जारी किया। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म लुटेरा के पोस्टर से छेड़छाड़ कर उसमें मनीष सिसोदिया का चेहरा लगा दिया गया है।
Beware of these lootera’s. pic.twitter.com/7EamPxrj6e
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 13, 2022
भाजपा ने आप नेता पर यह हमला आबकारी नीति में कथित घोटाले के संदर्भ में किया है। इसमें ‘लिकर स्कैम मोशन पिक्चर्स प्रजेंट्स’ के बाद ‘महाठग सुकेश प्रोडक्शन’ और ‘अरविंद केजरीवाल द्वारा निर्देशित’ भी लिखा है।
केजरीवाल को बताया था हिटलर
वहीं, इससे पहले भी पांच नवम्बर को भाजपा की युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर अभियान जारी रखते हुए दिल्ली में कई जगहों पर पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर में केजरीवाल को हिटलर के बाद विश्व का दूसरा शासक बताया गया है, जिसने अपने शहर को गैस चैंबर में बदल दिया है।