featured देश

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव: सर्वे में भाजपा की ‘बल्ले-बल्ले’

Modi पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव: सर्वे में भाजपा की 'बल्ले-बल्ले'

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखां की घोषणा कर दी है, इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी पैठ बनाने में लग गई हैं, लेकिन चुनाव पूर्व कराए गए सर्वे के मुताबिक दो राज्यों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभर सकती है।

Modi पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव: सर्वे में भाजपा की 'बल्ले-बल्ले'

चुनाव पूर्व के सर्वे भाजपा के लिए राहत भरे हैं, एक बड़े मीडिया ग्रुप की तरफ से कराए गए सर्वे में सामने आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शीर्ष पर रहने वाली है। सर्वे में सामने आया है कि भाजपा के वोट शेयर में पिछले विधानसभा चुनाव के तुलना में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि नोटबंदी के बाद से भाजपा की लोकप्रियता बढ़ी है, नवंबर में नोटबंदी के पहले जहां पर भाजपा का वोट शेयर 31 प्रतिशत था वहीं दिसंबर में यह बढ़कर 33 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है।

गौरतलब है कि 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 15 प्रतिशत के करीब रहा है, जिसमें इस बार बढ़ोत्तरी आने की संभावना है। चुनाव से पहले के सर्वे में पता चला है कि नोटबंदी के बाद मतदाताओं के विचार में कोई परिवर्तन नहीं आया है, जहां एक तरफ विपक्षी पार्टियां दावा करती रही हैं कि नोटबंदी के बाद से भाजपा का वोट बैंक कम हुआ है वहीं चुनाव पूर्व के सर्वे इसके बिल्कुल विपरीत हैं। सर्वे में सामने आ रहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को 206 से 216 सीटें मिल सकती हैं, वहीं सपा को 90 से 97 और बसपा को 75 से 85 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

Related posts

जब बीच सड़क चलती गाड़ी से गिर गया बच्चा, वीडिया देख आप भी रह जाएंगे हैरान

rituraj

सीएम पुष्कर धामी ने हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से किया बर्खास्त, आज थमा सकते हैं कांग्रेस का हाथ

Neetu Rajbhar

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों की संख्या हुई  62939

Rani Naqvi