featured देश पंजाब राज्य

जालंधर पुलिस भाजपा नेता शीतल अंगुराल को पकड़ने में हुई नाकाम! कई दिनों से चल रहा है फरार

bjp 1 जालंधर पुलिस भाजपा नेता शीतल अंगुराल को पकड़ने में हुई नाकाम! कई दिनों से चल रहा है फरार

जालंधर: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर शादी समारोह में गोली चलाने के आरोप में घिरे भाजपा नेता शीतल अंगुराल को पकडऩे में जालंधर पुलिस नाकाम साबित हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हम निरंतर शीतल को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रहे हैं।

bjp 1 जालंधर पुलिस भाजपा नेता शीतल अंगुराल को पकड़ने में हुई नाकाम! कई दिनों से चल रहा है फरार

 शीतल अंगुराल के साथ मौजूद भाजपा नेता भी फरार

वहीं पैलेस में जिस समय शीतल अंगुराल पर गोली चलाने का आरोप है उस समय उसका एक भाजपा नेता साथी भी उसके था। जो घटना के बाद तुरंत मौके से फरार हो गया। अपने बचाव के लिए उक्त भाजपा नेता ने घटना के करीब 2 घंटे बाद हिमाचल में ङ्क्षचतपूर्णी माता के दरबार में जाकर अपनी फोटो फेसबुक पर डाल दी और जालंधर पुलिस की आंखों में धूल झोंकी कि वारदात के समय वह शीतल के साथ मौके पर शादी समारोह में नहीं था।

शीतल बेच चुका है पिस्तौल तो किस पिस्तौल से चली गोली

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि शीतल अंगुराल के पास जो पिस्तौल थी, वह उसने कुछ समय पहले हुए चुनावों के नजदीक बेच दी थी। शीतल के पास असले का लाइसैंस है। अब पुलिस शीतल को गिरफ्तार करने की कोशिश के अलावा यह पता लगाने में लगी है कि अगर उसने अपनी पिस्तौल बेच दी थी तो जिस पिस्तौल से शीतल अंगुराल पर गोली चलाने का आरोप है वह किसकी थी।

कई मामले दर्ज होने के बावजूद शीतल अंगुराल के पास लाइसैंसी हथियार!

अगर कानून देखा जाए तो वैसे तो किसी व्यक्ति पर एक भी आपराधिक मामला दर्ज हो तो उसका असलहे का लाइसैंस रद्द कर दिया जाता है। पर भाजपा नेता शीतल अंगुराल पर कई मामले दर्ज हैं, जिनमें से कई मामले रद्द भी हो चुके हैं, बावजूद इसके शीतल के पास असलहा लाइसैंस होना कानून व्यवस्था से खिलवाड़ है। वैसे पुलिस कमिश्नर पी.के. सिन्हा ने असलहा लाइसैंस जारी करने के लिए काफी सख्त नियम बना दिए हैं पर क्या इसका लाइसैंस रद्द होगा?

 

Related posts

क्या हुआ जब पहली बार एक दूसरे से मिले सचिन और गहलोत?, नजरें मिलीं लेकिन गले नहीं..

Rozy Ali

GST कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगे नीतीश कुमार, कांग्रेस ने भी किया बॉयकाट

Pradeep sharma

बिहार: भागलपुर में बड़ा हादसा, नाव डूबने से 4 लोग लापता-6 तैरकर निकले बाहर

pratiyush chaubey