featured Breaking News यूपी

भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने किया जमकर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

bjp protest 3 भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने किया जमकर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

लखनऊ। जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश की विधान सभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने सत्र की शुरुआत से पहले बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा का घेराव किया। इस पूरे विशाल प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने की।

इस प्रदर्शन में भाजपा विधायक, सांसद और सभी पार्टी कार्यकत्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारतीय जनता पार्टी के विधायको और सांसदों ने जैसे ही विधान सभा की ओर कूंच किया वैसे ही मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें वहीं रोक लिया। ये प्रदर्शन काफी उग्र रहा। इसमें जहां एक तरफ भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया तो वहीं पुलिस ने उन पर जमकर लाठीचार्ज किया। सूत्रों के मुताबिक लाठीचार्ज के दौरान भाजपा कार्यकर्त्ताओं के साथ सपा और कई पत्रकार भी घायल हुए हैं।

गौरतलब है कि भाजपा के इस हंगामें के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया है।

Akeel New (अकील सिद्धीकी संवाददाता, लखनऊ)

Related posts

अखिलेश ने भी उठाया ईवीएम पर सवाल, पेट्रोल पंप मामले का दिया उदाहरण

kumari ashu

‘युवा चेतना दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी स्वामी विवेकानंद की जयंती, सीएम आवास पर होगा कवि सम्मेलन

Aman Sharma

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता बनाने चहाते हैं दक्षिण कोरिया के साथ संबंधों को बेहतर

Rani Naqvi