Breaking News featured दुनिया बिज़नेस भारत खबर विशेष

बिल गेट्स की दौलत फिर हुई सौ अरब डॉलर के पार, देखें और कौन है इस लिस्ट में

bill gates property बिल गेट्स की दौलत फिर हुई सौ अरब डॉलर के पार, देखें और कौन है इस लिस्ट में

एजेंसी, वाशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस के बाद सौ अरब डॉलर की संपत्ति वाले दुनिया के दूसरे शख्स बन गए हैं। उनकी कमाई करीब सात लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। गेट्स ने 20 साल बाद दोबारा 100 अरब डॉलर की संपत्ति हासिल की है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति 146 अरब डॉलर (10.07 लाख करोड़ रुपए) है और वे दुनिया के सबसे बड़े अमीर हैं। गेट्स का दूसरा नंबर है। बेजोस की नेटवर्थ में इस साल अब तक 20.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस दौरान गेट्स की नेटवर्थ 9.5 अरब डॉलर बढ़ी है।

ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 2800 अरबपतियों की संपत्ति का आकलन किया है, इसमें 145 की संपत्ति दस अरब डॉलर से ज्यादा है। गेट्स अपने एनजीओ बिल एंड मिलिंडा गेट्स के जरिये अब तक 35 अरब डॉलर से ज्यादा दान में दे चुके हैं। उधर, बेजोस ने पिछले साल इस काम की शुरुआत की है। 2018 में उन्होंने दो अरब डॉलर की राशि दान की है।

Related posts

Lucknow: राजभवन पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल, जानिए क्या है मामला

Aditya Mishra

नहीं रहे मसालों के शहंशाह, आज दोपहर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार

Hemant Jaiman

रैली को संबोधित करते हुए राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मनहूस कह डाला

Rani Naqvi