featured क्राइम अलर्ट बिहार

बिहार: एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर एके-47 से हमला, एक शख्स की मौत, 4 लोग घायल

gettyimages 85084166 640x640 1 बिहार: एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर एके-47 से हमला, एक शख्स की मौत, 4 लोग घायल

बिहार: सीवान जिले में सोमवार रात को एमएलसी प्रत्याशी रईस खान बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर मतदान समाप्त होने के बाद कार्यालय से घर लौट रहे थे। तभी उनके काफिले पर एके-47 से लैस बदमाशों ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें :-

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में हवाई हमले की चेतावनी जारी, कई शहरों में बज रहे सायरन

इस फायरिंग में खान के दो समर्थकों को गोली लगी, एक समर्थक की पहचान बबलू के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर है। वहीं एक शख्स की मौत हो गई। गनीमत रही कि खान इस हमले में बाल-बाल बच गए। घटना रात करीब 11 बजे महूवाल गांव की है।

घायलों का चल रहा इलाज
वहीं, इस हमले में एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई, जो एक शादी समारोह से लौट रहा था। वहीं, बारातियों की तरफ से दो लोग और रईस खान के दो लोग भी घायल हुए हैं।

घायलों का इलाज चल रहा है, लेकिन बबलू की स्थिति नाजुक बनी है। घटना की जानकारी मिलते ही सिवान के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा नर्सिंग होम पहुंचे और घायलों से मिलकर घटना की जानकारी ली।

चार से पांच हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार से पांच हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की जांच हो रही है।

Related posts

काशी में प्रियंका गांधी बोलीं- जो संत रविदास ने सिखाया वही सच्चा धर्म

Shailendra Singh

धरती पर सुनामी के साथ तबाही मचाने आ रहा सबसे खतरनाक उल्का पिंड..

Rozy Ali

ब्रेकिंग न्यूज: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी

Rani Naqvi