featured बिहार

Bihar Politics: 8वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश, तेजस्वी होंगे डिप्टी सीएम

9 8 2022 173129511 nitish tejashwi Bihar Politics: 8वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश, तेजस्वी होंगे डिप्टी सीएम

Bihar Politics: बिहार में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 2 से होगा। आठवीं बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 21 माह में यह दूसरा मौका है, जब नीतीश कुमार शपथ लेंगे। इधर, तेजस्वी यादव के डिप्टी सीएम बनने की संभावना तेज हो गई।

ये भी पढ़ें :-

Jammu Kashmir: बडगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ जारी, घेराबंदी में फंसे 3 आतंकी

नीतीश कुमार ने मंगलवार को भाजपा के गठबंधन तोड़ने के बाद राज्यपाल फागू चौहान को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया था। उन्होंने राज्यपाल के समक्ष नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया था। नीतीश कुमार की ओर से राज्यपाल को 164 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा गया है। इसमें 79 RJD, 45 JDU, 19 कांग्रेस, 16 लेफ्ट, 4 HAM और 1 निर्दलीय की हिस्सेदारी है।

तेजप्रताप भी बन सकते हैं मंत्री 

तेजस्वी यादव के अलावा राजद कोटे से उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं हैं। महागठबंधन की पिछली सरकार में भी तेज प्रताप कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल थे। लेफ्ट पार्टियों ने सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया है। वामदलों ने नीतीश सरकार को बाहर से समर्थन देने की घोषणा की है।

प्रदेश कार्यालय के बाहर धरना देगी BJP

वहीं, JDU के कथित धोखे से नाराज BJP आज सुबह 10 बजे से प्रदेश कार्यालय के बाहर धरना पर बैठेगी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने इसकी घोषणा की है। साथ ही उन्होंने कहा कि 12 अगस्त को जिला मुख्यालय और 13 अगस्त को प्रखंड मुख्यालयों पर भी धरना देंगे।

Related posts

नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल आ रही सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत

Rani Naqvi

नोटबंदी एनीवर्सरी: कांग्रेस बना रही रणनीति, 30 को होगी बैठक

Pradeep sharma

इकोनॉमिक कॉरिडोर भारत में दखल देने से चीन का इनकार, बदलेगा नाम!

kumari ashu