Breaking News featured देश बिहार राज्य

बिहार विधानसभा चुनाव की समीक्षा जारी, सुनील अरोड़ा ने की प्रेस वार्ता

SUNIL ARORA 1 बिहार विधानसभा चुनाव की समीक्षा जारी, सुनील अरोड़ा ने की प्रेस वार्ता
  • भारत खबर || नई दिल्ली

बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Election की समीक्षा को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने सुनील अरोड़ा SUNIL ARORA ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी प्रक्रियाओं का हवाला दिया। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 के चलते बिहार में होने वाले चुनावों को निरस्त करने की याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट याचिका खारिज करते हुए कहा है कि कोविड-19 बीमारी के चलते भी एक राज्य के चुनाव को नहीं टाला जा सकता।कोविड-19 के चलते सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Sunil Arora
Sunil Arora

3 चरणों में होंगे बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Election

इस बार लगभग 3 चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं। जिनमें विशेष रुप से नए सुरक्षा का मानकों का ध्यान दिया जाएग। इसी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही मतदाताओं पोलिंग बूथ पर आने दिया जाएगा। कोविड-19 के चलते अधिकांश मात्रा में हैंड सैनिटाइजर हैंड ग्लव्स एवं मास्क पीपी किट आधे की विशेष रूप से व्यवस्था की जाएगी।

19 नवंबर तक संपन्न होंगे सभी चुनाव

Bihar Assembly Election को लेकर सुनील अरोड़ा SUNIL ARORA ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस बार बिहार चुनाव 243 सीटों पर होंगे। इस बार का चुनाव अन्य चुनावों से काफी बड़ा होग। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Election में लगभग एक लाख से ज्यादा अधिक पोलिंग स्टेशन होंगे। चुनाव आयोग के द्वारा इस प्रक्रिया पर काफी तैयारियां की जा चुकी है।

बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Election
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Election

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में बिहार चुनाव में पहले चरण का मतदान प्रारंभ होगा व नवंबर के अंतिम सप्ताह तक सभी चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। SUNIL ARORA का कहना है कि मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने गाइडलाइंस भी जारी की हैं। मतदान केन्द्र पर मतदान कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

इसी के साथ-साथ मतदाताओं को मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के बाद ही मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। कोरोना की संक्रामक बीमारी को देखते हुए वहाँ पर सुरक्षा बल भी विशेष रूप से तैनात किया जाएगा। जिससे मतदान कर्मियों को किसी बड़ी बाधा का सामना ना करना पड़े।

Related posts

अल्मोड़ा : पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के कलाकारों के ऑडिशन के खिलाफ लोक कलाकारों का नहीं थम रहा आक्रोश

Neetu Rajbhar

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दी सीमांतवासियों को बडी सौगात

Rani Naqvi

नोटबंदी के बाद पहली दिवाली, जाने किस पर पड़ा कितना असर

Rani Naqvi