Breaking News यूपी

इस बार भाजपा के बड़े दिग्गज भी उतरेंगे चुनावी मैदान में, जानिए क्या है योजना

इस बार भाजपा के बड़े दिग्गज भी उतरेंगे चुनावी मैदान में, जानिए क्या है योजना

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी तेज हो गयी है। भाजपा हाईकमान की तरफ से इस बार नए निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार पार्टी के कई बड़े चेहरे इस बार विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।

सीएम योगी भी लड़ेंगे चुनाव

योगी आदित्यनाथ 2017 में बिना चुनाव लड़े यूपी के मुख्यमंत्री बन गए थे, विधान परिषद के रास्ते से वह सदन पहुंचे। इसी तरह केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और अन्य भाजपा के शीर्ष नेता सदन का हिस्सा बन गए, लेकिन इस बार पार्टी अपनी रणनीति बदल रही है। नए निर्देश में कहा गया है कि सभी बड़े चेहरे विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। इससे अन्य कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों का मनोबल ऊंचा होगा।

गोरखपुर या अयोध्या से लड़ेंगे चुनाव

खबरों के अनुसार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या या गोरखपुर की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी, दिनेश शर्मा लखनऊ, महेंद्र सिंह प्रतापगढ़, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुंदेलखंड से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

इस बार चुनावी मैदान में समीकरण काफी अलग होने वाला है। समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस जैसे बड़े दल छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन करके चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। कोई भी बड़ा राजनीतिक गठजोड़ इस बार नहीं देखने को मिल रहा है।

समाजवादी पार्टी जहां अपने 2012 के कार्यकाल को जनता के बीच दोबारा ले जाने की कोशिश करेगी। वहीं बहुजन समाज पार्टी 2007 वाले गणित को ध्यान में रखकर मैदान में उतर रही है। इसका नजारा पिछले दिनों अयोध्या में ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान दिखाई दिया। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश लगातार की जा रही है। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कानून व्यवस्था का मामला भी चर्चा में बना हुआ है।

Related posts

कोविड को लेकर चिंतित दिखे ऊर्जा मंत्री, विद्युत कर्मियों को दी ये सलाह

Aditya Mishra

देवरिया अनोखी बारातः पालकी पर सवार हुआ दूल्ह, बैलगाड़ी से पहुंचे बाराती

Shailendra Singh

हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करते 3 अज़रबैजानी ड्रोन गिराए: अर्मेनिया

Samar Khan