featured यूपी

श्रमिक नीतियों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ

भारतीय मजदूर संघ

लखनऊ। भारतीय मजदूर संघ केन्द्र सरकार की श्रमिक नीतियों के विरोध में आ गया है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश बाजपेई ने बताया कि केन्द्र सरकार ट्रेड यूनियनों को समाप्त करना चाहती है। इसलिए भारतीय मजदूर संघ से जुड़े ट्रेड यूनियनों में सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा संगठन है। इसलिए श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए भारतीय मजदूर संघ सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए भी तैयार है।
भारतीय मजदूर संघ का कहना है कि सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है। इसे रोकने में सरकार नाकाम है। सरकार बगैर जमीनी हकीकत समझे अधिकारियों के कहने पर कोई भी निर्णय ले लेती है जो गलत है और श्रमिक हित में नहीं है।

Related posts

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के बेटे ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में वापसी करते हुए हासिल किय स्वर्ण

Rani Naqvi

मुख्यमंत्री दो जनवरी को बिलासपुर के दौरे पर

Rani Naqvi

कपिल देव ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की काबिलयत पर क्यों उठाये सवाल?

Mamta Gautam