featured देश

Bharat Jodo Yatra In Haryana: हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन, नूंह से रवाना हुए राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra In Haryana: हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन, नूंह से रवाना हुए राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra In Haryana: हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे से नूंह के मलाब गांव से शुरू हुई।

Share Market Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 240 अंक की बढ़त, निफ्टी 18290 के पार

नूंह से राहुल गांधी 14 किलोमीटर पैदल चलकर 4 बजे के करीब मेवात क्षेत्र के गांधीग्राम घासेड़ा पहुंचेंगे। पहले दिन सैनिकों से मुलाकात करने के बाद यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी हरियाणा के किसानों से मुलाकात करेंगे।

गांधीग्राम से 10 किलोमीटर पैदल चलकर राहुल गांधी सोहना में डॉक्टर अंबेडकर चौक पहुंचेंगे। यहां वो आधे घंटे की एक पब्लिक मीटिंग करेंगे।

21 दिसंबर को हरियाणा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा पहुंची। उनकी अगुवानी के लिए नूंह जिले में राजस्थान बॉर्डर पर कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरियाणा काग्रेस अध्यक्ष उदयभान, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल समेत बड़ी संख्या में नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। रा

Related posts

स्वैग से करें करवाचौथ का स्वागत, कुछ ऐसा है फैशन ट्रेंड

mohini kushwaha

27 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

बिहार के लिए रवाना होगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन, श्रमिकों की भारी भीड़ सिटी पहुंची स्टेशन

Rani Naqvi