featured यूपी

UP Board Annual Holidays 2023: उत्तर प्रदेश में 121 दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट

school reopen UP Board Annual Holidays 2023: उत्तर प्रदेश में 121 दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट

UP Board Annual Holidays 2023: यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए खास अपडेट जारी की गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत सभी जिलों में माध्यमिक स्तर के स्कूलों में साल 2023 में 121 दिन छुट्टियां मिलेंगी। यानि 365 दिनों में से 244 दिन पढ़ाई होगी।

Corona Case In India: भारत में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BF.7 की एंट्री, इन राज्यों में मिले केस

यूपी सरकार ने 2023 के सार्वजनिक अवकाशों की लिस्ट जारी

यूपी सरकार ने आने वाले साल यानी 2023 के सार्वजनिक अवकाशों की लिस्ट जारी की है। इसके लिए यूपी शासन द्वारा 2023 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसमे दूसरे और चौथे शनिवार का जिक्र नहीं है। हालांकि एकेडमिक कैलेंडर अभी जारी नहीं हुआ है।

इतने दिन रहेंगी छुट्टियां

  • 26 जनवरी- गुरुवार को गणतंत्र दिवस का अवकाश है।
  • 5 फरवरी- रविवार को मो. हजरत अली का जन्मदिवस का अवकाश है।
  • 18 फरवरी- शनिवार को महाशिवरात्रि का अवकाश है।
  • 7 मार्च- मंगलवार को होलिका दहन का अवकाश है।
  • 8 मार्च- बुधवार को होली का अवकाश है।
  • 30 मार्च- गुरुवार को रामनवमी का अवकाश है।
  • 04 अप्रैल- मंगलवार को महावीर जयंती का अवकाश है।
  • 07 अप्रैल- शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश है।
  • 14 अप्रैल- शुक्रवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मदिवस का अवकाश है।
  • 22 अप्रैल- शनिवाप को ईद उल फित्र का अवकाश है।
  • 05 मई- शुक्रवार, बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश है।
  • 29 जून- गुरुवार को बकरीद का अवकाश है।
  • 29 जुलाई- शनिवार को मुहर्रम का अवकाश है।
  • 15 अगस्त- मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस का अवकाश है।
  • 31 अगस्त- गुरुवार रक्षाबंधन का अवकाश है।
  • 07 सितंबर- गुरुवार को जन्माष्टमी का अवकाश है।
  • 28 सितंबर- गुरुवार बारावफात का अवकाश है।
  • 02 अक्टूबर- सोमवार को गांधी जयंती का अवकाश है।
  • 23 अक्टूबर- सोमवार को महानवमी का अवकाश है।
  • 24 अक्टूबर- मंगलवार को विजयादशमी का अवकाश है।
  • 12 नवंबर- रविवार को दिवाली का अवकाश है।
  • 13 नवंबर- सोमवार को गोवर्धन पूजा का अवकाश है।
  • 15 नवंबर- बुधवार को भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती का अवकाश है।

Related posts

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना

pratiyush chaubey

राष्ट्रपति चुनाव: 16 को एनडीए सांसदों की बैठक, पीएम मोदी करेंगे सम्बोधित

Srishti vishwakarma

रूस से एस-400 खरीदेगा भारत, अमेरिका को रास नहीं आ रही दोनों की दोस्ती

lucknow bureua