Breaking News featured देश

जर्मनी में बलूच एक्टि‍वि‍स्टों ने किया प्रदर्शन, पीएम मोदी ‘लव यू’ के लगे नारे

baluch जर्मनी में बलूच एक्टि‍वि‍स्टों ने किया प्रदर्शन, पीएम मोदी 'लव यू' के लगे नारे

जर्मनी। बलूचिस्तान की आजादी के लिए पाकिस्तान के खिलाफ आवाज और तेज हो रही है जिसके चलते आज जर्मनी के अलग-अलग शहरों में बलूचिस्तान में पाकिस्तान के दमन के खिलाफ बलूच एक्टि‍वि‍स्टों ने प्रदर्शन किया और पीएम मोदी बलूचिस्तान लव यू की तस्वीरें हाथ में लेकर पाकिस्तान के ख‍िलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में बड़ी तादाद में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

baluch

खबरों के मुताबकि तीन दिन पहले भी जर्मनी में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी हुई थी। बलोच लोग जर्मनी के लिपजिग में पाकिस्तान के ख‍िलाफ सड़कों पर उतरे थे और इन लोगों ने बलूचिस्तान में भारत की मदद के लिए भारत का शुक्रिया अदा भी किया था।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से दिए अपने भाषण में बलूचिस्तान का जिक्र किया था जिसके बाद से बलूच लोगों ने पाकिस्तान के ख‍िलाफ प्रदर्शन और तेज कर दिए हैं। इसी भाषण के चलते 28 अगस्त को पीएम मोदी के बयान के खिलाफ बलूचिस्तान की असेंबली में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था।

Related posts

Lucknow: सीएम योगी का संकल्प, एक भी बच्चा नहीं रहेगा निराश्रित

Aditya Mishra

उज्वला योजना का 8 करोड़वां कनेक्शन देने के लिए 7 सितम्बर को महाराष्ट्र रहेंगे पीएम मोदी

Trinath Mishra

चंडीगढ़ में डेंटल कॉलेज के पास 28 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार 

Trinath Mishra