राज्य Breaking News देश पंजाब भारत खबर विशेष

चंडीगढ़ में डेंटल कॉलेज के पास 28 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार 

drugs चंडीगढ़ में डेंटल कॉलेज के पास 28 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार 

चंडीगढ़। सेक्टर-25 स्थित डेंटल कॉलेज के पास से पुलिस ने एक युवक को 28 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-56 निवासी मनोज कुमार (46) के रूप में हुई। मनोज मूलरूप से सिरसा का रहने वाला है। शनिवार को पुलिस उसे जिला अदालत में पेश करेगी।

सेक्टर-24 थाना पुलिस के अनुसार डेंटल कॉलेज मोड़ के पास नाकाबंदी की हुई थी। दोपहर लगभग 3 बजे पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़कर दबोच लिया। युवक के पास से नशे के 28 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नशा सप्लाई करता है। सिरसा में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस भी दर्ज है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी LIVE: जलियांवाला बाग की नई गैलरी का उद्घाटन

Saurabh

मेरठ- थानेदारों की मनमानी पर लगेगा लगाम, डीजीपी के नए आदेश

Breaking News

BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने MJ अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोप में दिया विवादित बयान

mahesh yadav