featured देश राज्य

BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने MJ अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोप में दिया विवादित बयान

BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने MJ अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोप में दिया विवादित बयान

मध्य प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता केलकर ने यौन शोषण के आरोपी विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर प्रकरण में विवादित बयान दिया है।लता केलकर ने कहा कि जिन महिला पत्रकारों ने आरोप लगाए हैं वह खुद भी इतनी मासूम नहीं हैं कि कोई उनका फायदा उठा सके।मिली जानकारी के मुताबिक ‘मी टू’ अभियान में हालांकि महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने मी टू अभियान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मी टू कैम्पेन ने महिलाओं को साहस दिया है जिसकी वजह से वह उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा पा रही हैं।

 

BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने MJ अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोप में दिया विवादित बयान
BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने MJ अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोप में दिया विवादित बयान

इसे भी पढ़ेःमध्य प्रदेश: पिकनिक पर गए 10 लोग झरने में पानी के तेज बहाव में बहे

अधिकतर महिला कैबिनेट मंत्री, विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोप पर टीका-टिप्पणी करने से कतरा रही हैं। लेकिन मध्य प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता केलकर ने इस मामले पर विवादित बयान दिया है। केलकर ने कहा कि जिन महिला पत्रकारों ने आरोप लगाए हैं वह खुद भी इतनी मासूम नहीं हैं कि कोई उनका फायदा उठा सके।

इसे भी पढे़ःमध्य प्रदेश : कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, महेंद्र सिंह होंगे एससी मोर्चे के अध्यक्ष

आपको बता दें कि जहां एक तरफ लता ने मंत्री एमजे अकबर पर लगे आरोपों में दोनों पक्षों की गलती बताई है। वहीं मी टू अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि इसने महिलाओं को साहस दिया है। कैम्पेन की वजह से महिलाएं उत्पीड़न के खिलाफ आवाज रही हैं।लता ने अकबर के इस्तीफे के बारे में  कहा कि  खुद अकबर और पार्टी हाई कमान फैसला लेंगे। लता  ने एक सवाल- यदि यही इल्जाम कांग्रेस के किसी नेता पर होता तो वह  क्या  करतीं..? के  जवाब में लता ने कहा  इस्तीफे की मांग करती।

मालूम हो कि कई प्रमुख अखबारों के संपादक रह चुके अकबर पर करीब सात महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।अकबर पर आरोप लगाने वाली पहली महिला पत्रकार प्रिया रमानी हैं।बता दें कि आरोपी मंत्री के इस्तीफे की मांग कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल कर चुके हैं।मंत्री नाइजीरिया के दौरे पर हैं। अकबर ने अभी तक मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

महेश कुमार यादव

Related posts

कानपुर के एसपी सिटी सुरेंद्र कुमार दास ने की खुदकुशी की कोशिश,गंभीर हालात में ICU में भर्ती

rituraj

जुमे की नमाज के वक्त पाकिस्तान की मस्जिद में धमाका, 14 की मौत

bharatkhabar

नोटबंदी को एक महीना पूराः समस्या जस की तस

Rahul srivastava