Breaking News यूपी

बलिया: बसपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आज, राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में होगा आयोजन

प्रबुद्ध वर्ग सम्‍मेलन: बसपा महासचिव बोले- ब्राह्मणों को डरा रही सरकार  

बलिया: चुनाव की तैयारी में सभी दल लगे हैं, बसपा भी अपने अभियान प्रदेश के अलग-अलग जिले में शुरू कर चुकी है। इसी क्रम में शुक्रवार को बलिया जिले में एक सभा आयोजित होगी। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र मौजूद होंगे।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन से बसपा दोबारा सत्ता में वापसी की राह देख रही है। 2007 के विधानसभा में सतीश चंद्र मिश्र और पार्टी के अन्य नेताओं का फार्मूला इस बार फिर अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एक बार ब्राह्मण मतदाताओं को एकजुट करने की कोशिश होगी।

बलिया के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रहे नकुल दुबे भी मंच का हिस्सा होंगे। वह बसपा के बड़े ब्राह्मण चेहरों में से एक हैं। उनके अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी उपस्थिति होगी। सतीश चंद्र मिश्र एक बार मंच से सपा-बीजेपी पर निशाना साधेंगे। उनका कहना है कि सपा और बीजेपी ने कभी भी ब्राह्मणों को उचित सम्मान नहीं दिया। बसपा की सरकार में वह सम्मान वापिस दिलाया जाएगा। इतना ही नहीं, उनकी एकजुटता इस बार बड़ा बदलाव लेकर आएगी।

Related posts

6 हजार वकीलों पर अस्थाई रोक, बार काउसिंल ऑफ इंडिया का फैसला

bharatkhabar

चीन में 248 करोड़ रुपये में नीलाम हुई कटोरी

Breaking News

Shri Krishna Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में धूम, मंदिरों में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Nitin Gupta