featured देश

बाबा देता था प्रवचनः 2066 में खत्म हो जाएगी दुनिया, मेरी पूजा करो

बाबा देता था प्रवचनः 2066 में खत्म हो जाएगी दुनिया, मेरी पूजा करो

नई दिल्ली। बाबाओं की पोल जबसे खुलने लगी है तबसे बाबाओं के धंधे चौपट होने लगें हैं। आश्रम में शिकंजा कसते देख बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित अंडरग्राउंड हो गया।देव के करीब 200 आश्रम बताए गए हैं जिनमें 8 तो सिर्फ दिल्ली में है।बाबा से जुड़े लोगों का कहना था कि बाबा अपने प्रवचन में अजीब बातें करता था। वो अपने प्रवचन में अक्सर कहता था 2066 में दुनिया खत्म हो जाएगी।

 

बाबा देता था प्रवचनः 2066 में खत्म हो जाएगी दुनिया, मेरी पूजा करो

वो लोगों से कहता था कि मैं भगवान राम का अवतार हूं। मेरी पूजा करो और अपना तन मन धन मुझे दे दो। दिल्ली कोर्ट देव को 4 जनवरी तक पेश किया जाएगा।अब तक दिल्ली के रोहिणी और राजस्थान में उसके 4 आश्रमों पर छापेमारी हो चुकी है। 125 नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को छुड़ाया जा चुका है। एक एनजीओ ने इन्हें कैद करने का आरोप लगाया है।

बाबा योग सिखाने के बहाने लड़कियों को आश्रम से जोड़ता है। फिर उनका ब्रेनवॉश किया जाता है। इस दौरान बाहरी दुनिया और घरवालों से लड़कियों का कोई कॉन्टैक्ट नहीं होता है, वह केवल बाबा और उसकी शिक्षा को ही सबसे ऊपर मानने लगती हैं।रविवार खास दिन होता था, इस दिन 28 साल से कम उम्र की लड़कियों को तड़के कारों में बैठाकर कहीं भेजा जाता था और वहां से वह अगले दिन आती थीं।

Related posts

उत्तराखंड में आज बिल्कुल बंद रहेगा बाजार, केवल पेट्रोल पंप, डेयरी, फल-सब्जी और मेडिकल स्टोर ही खुलेंगे

Rani Naqvi

दिल्ली में अब एलजी की सरकार, केंद्र सरकार ने जारी किया नए कानून का नोटिफिकेशन

pratiyush chaubey

राजनीति: आम के  मौसम में भाजपा में बदलाव की आंधी का अंदेशा, बीएल संतोष ने टटोला मंत्रियों का मन

Pradeep Tiwari