Breaking News featured यूपी

Ayodhya Ram Mandir: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रामलीला से जुड़ी बड़ी खबर         

Ayodhya Ram Mandir: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रामलीला से जुड़ी बड़ी खबर         

अयोध्‍या: कोरोना संक्रमण के बीच रामभक्‍तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राम नगरी में एक बार फिर रामलीला का आयोजन किया जाएगा।

अक्‍टूबर में होगा आयोजन

अयोध्‍या में होने वाली रामलीला में फिल्मी हस्तियां अभिनय करेंगी। राम नगरी में छह अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन होगा। इसका प्रसारण भी किया जाएगा, जिसका समय शाम को 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक होगा।

ये बॉलीवुड हस्तियां करेंगी अभिनय  

अयोध्या की रामलीला में सीता के रूप में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री नजर आएंगी। वहीं, भगवान राम के पात्र को लेकर अभी मंथन चल रहा है। अहिरावण की भूमिका फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर निभाएंगे। कुंभकरण का अभिनय रजा मुराद करेंगे। हनुमान के रूप में बिंदु दारा सिंह नजर आएंगे। नारद का अभिनय असरानी करेंगे। सबसे खास बात कि रावण की भूमिका में शाहबाज खान नजर आएंगे।

अयोध्या की रामलीला के कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बुधवार को ये जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया कि, कोरोना संक्रमण खत्‍म हुआ तो इस बार के रामलीला में ऑडियंस भी शामिल होंगी। साथ ही रामलीला का सोशल मीडिया सैटेलाइट टीवी चैनलों के द्वारा सीधा प्रसारण होगा।

दूसरे वर्ष रामलीला का आयोजन  

सुभाष मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि, अयोध्या की रामलीला दूसरी वर्ष होगी। अयोध्या में रामलीला अयोध्या शोध संस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से ‘मेरी मां’ फाउंडेशन के सौजन्य से हो रही है।

Related posts

गोल्ड जीत हिमा दास ने रचा इतिहास, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत दिग्गजों ने दी बधाई

mohini kushwaha

सुल्तानपुरः सतीश मिश्रा का ऐलान, अपने दम पर लड़ेगी बसपा चुनाव

Shailendra Singh

दावा : पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले 1621 शिक्षाकर्मियों की मौत, मुआवजे की मांग

sushil kumar