देश भारत खबर विशेष राजस्थान

अजब शादी: पहले फेरे के बाद दहेज में मांगा स्कॉर्पियो, नहीं दिया तो भग खड़ा हुआ दूल्हा

dahej scorpio अजब शादी: पहले फेरे के बाद दहेज में मांगा स्कॉर्पियो, नहीं दिया तो भग खड़ा हुआ दूल्हा

एजेंसी, बारां। यहां एक दूल्हा दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग पूरी न होने पर मंडप से रफूचक्कर हो गया। घटना के वक्त फेरे लिए जा रहे थे। पहले फेरा हाेते ही लड़के ने मांग रख दी। लड़की वालों के दहेज देने में असमर्थता व्यक्त करने पर परिजन दूल्हे को मंडप से ही लेकर चले गए। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।
मामला छीपाबड़ौद के हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र के दीगोद जागीर गांव का है। झालावाड़ जिले के जावर निवासी दुल्हन की शादी दीगोद जागीर निवासी उसके मामा किशोरी लाल लोधा करा रहे थे। बारात झालावाड़ जिले के ही खेडी जागीर गांव से आई थी। रात को स्वागत, अगवानी के बाद फेरे की रस्म हो रही थी। एक फेरा होने के बाद दूल्हा मेघराज लोधा और उसके परिजन दहेज में स्काॅर्पियो की मांग करने लगे। लड़की के पिता रामदयाल लोधा ने बताया कि दूल्हे को सोने की अंगूठी भी पहनाई थी, लेकिन स्काॅर्पियो गाड़ी देने की स्थिति लड़की वालों की नहीं थी। दूल्हे और परिजनों से खूब मिन्नतें कीं, लेकिन दूल्हे को बीच शादी में से उठा ले गए।
दुल्हन सदमे में आई
घटना के बाद दुल्हन और परिजन सदमे में आ गए हैं। परिजनों ने सुबह हरनावदाशाहजी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थानाधिकारी रामेश्वर जाट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूल्हे को समझाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Related posts

फिर से बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें क्या है आज का रेट

Hemant Jaiman

यहां जानें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’

bharatkhabar

बापू के पुण्यतिथि पर अजमल खां फाउंडेशन आयोजित करेगा बच्चों के लिए कार्यक्रम

Rahul srivastava