मनोरंजन

अर्जुन कपूर खोला बड़ा राज , मां होतीं ताे जाह्नवी-खुशी के बारें में ये सोचती

Untitled 115 अर्जुन कपूर खोला बड़ा राज , मां होतीं ताे जाह्नवी-खुशी के बारें में ये सोचती

नई दिल्ली।  श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर के दिलों में अपनी बहन जाह्नवी और खुशी के लिए प्यार जग गया है और अर्जुन कपूर अपनी बहन जाह्नवी और खुशी के और करीब आ गए हैं। बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर जाह्नवी और खुशी के रिश्ते में दूरियां खत्म हो गई हैं और दोनों के रिश्ते अर्जुन की सगी बहन अंशुला की तरह ही हो गए है।

 

Untitled 115 अर्जुन कपूर खोला बड़ा राज , मां होतीं ताे जाह्नवी-खुशी के बारें में ये सोचती

 

बता दें कि हाल ही में जाह्नवी को उनकी ड्रेस को लेकर काफी ट्रोल किया गया था जिस पर अर्जुन ने जाह्नवी का बचाव किया था। बता दें कि हाल ही में उन्होंने ट्वीट किया, मैं और अंशुला अपनी मां को रेप्रेजेंट करते हैं और स्वाभाविक है कि यदि वह होतीं तो वह यही उम्मीद करतीं कि इस हालात में हम अपने पापा के साथ-साथ जाह्नवी और खुशी के साथ भी खड़े रहें और मुझे खुशी है कि आपने मेरी मॉम के बारे में ये सब लिखा है। वह आपको हमेशा दुआएं दे रही होंगी।

जाह्नवी कपूर की ड्रेस पर स्टोरी पर अर्जुन कपूर ने लिखा शर्मनाक है

हाल ही में एक ऑनलाइन पोर्टल ने जाह्नवी कपूर की ड्रेस पर ट्रोल किए जाने की खबर कर दी। न्यूज की हेडलाइन देखकर अर्जुन का गुस्सा सोशल मीड‍िया पर जमकर निकला। उन्होंने लिखा दो ट्रोल्स ने फोटो के बारे में लिखा और आपने उसे बड़ी खबर बना द‍िया। ये बेहद शर्मनाक है कि कैसे मीड‍िया ट्रोर्ल्स को बढ़ावा दे रही है।

बता दें हाल ही में ईशान खट्टर के साथ जाह्नवी मुंबई के एक कैफे में स्पॉट हुईं थी। जाह्नवी ने शॉर्ट वन पीस ड्रेस पहनी हुई थी। जिसके बाद एक ऑनलाइन पोर्टल ने ये कहते हुए खबर बना दी कि जाह्नवी शायद कुछ पहनना भूल गईं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अपनी फैमिली के ख‍िलाफ बोले जाने पर अर्जुन कपूर का गुस्सा देखा गया हो। पहले भी जाह्नवी की ड्रेस पर ट्रोल किए जाने पर उन्होंने करारा जवाब द‍िया था।

उन्होंने ट्वीट किया- ये शर्मनाक है कि आपकी आंखें यही सब देखती हैं। इसी तरह हमारा देश एक यंग वुमेन को देखता है। यह बहुत शर्मनाक है।

Related posts

आकाश और श्लोका की इंगेजमेंट पार्टी में छाई रही ऐश की आराध्या देखें तस्वीरों में

piyush shukla

सेट पर दिव्यांका को लगी गोली, फैंस बहाने लगे आंसू

Rani Naqvi

कंगना रनौत ने कृषि कानून समर्थकों को बताया देशभक्त, जानें अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में क्या कहा

Aman Sharma