मनोरंजन

जाह्नवी कपूर की ड्रेस पर स्टोरी पर अर्जुन कपूर ने लिखा ‘शर्मनाक है’

Untitled 63 जाह्नवी कपूर की ड्रेस पर स्टोरी पर अर्जुन कपूर ने लिखा 'शर्मनाक है'

नई दिल्ली।  अर्जुन कपूर अपने परिवार के लिए कितने प्रोटेक्ट‍िव रहते हैं इस बात को हम भली भाति जानते हैं। बात जब उनकी खुद की बहनों की हो तो उनसे चुप नहीं रहा जाता। अपने परिवार के लिए हमेशा ही प्रोटेक्ट‍िव रहने वाले अर्जुन कपूर ने एक बार फिर अपनी नाराजगी खुलेआम जाहिर की है।बता दें कि हाल ही में एक ऑनलाइन पोर्टल ने जाह्नवी कपूर की ड्रेस पर ट्रोल किए जाने की खबर कर दी। न्यूज की हेडलाइन देखकर अर्जुन का गुस्सा सोशल मीड‍िया पर जमकर निकला।

 

Untitled 63 जाह्नवी कपूर की ड्रेस पर स्टोरी पर अर्जुन कपूर ने लिखा 'शर्मनाक है'

 

ये बेहद शर्मनाक है

अर्जुन ने लिखा कि दो ट्रोल्स ने फोटो के बारे में लिखा और आपने उसे बड़ी खबर बना द‍िया। ये बेहद शर्मनाक है कि कैसे मीड‍िया ट्रोर्ल्स को बढ़ावा दे रही है।बता दें हाल ही में ईशान खट्टर के साथ जाह्नवी मुंबई के एक कैफे में स्पॉट हुईं थी। जाह्नवी ने शॉर्ट वन पीस ड्रेस पहनी हुई थी। जिसके बाद एक ऑनलाइन पोर्टल ने ये कहते हुए खबर बना दी कि जाह्नवी शायद कुछ पहनना भूल गईं।

 

राजनेता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक सब हुए बने डांसर अंकल के फैन, अर्जुन कपूर बोले, जबरदस्त

 

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अपनी फैमिली के ख‍िलाफ बोले जाने पर अर्जुन कपूर का गुस्सा देखा गया हो।  पहले भी जाह्नवी की ड्रेस पर ट्रोल किए जाने पर उन्होंने करारा जवाब द‍िया था। उन्होंने ट्वीट किया- ये शर्मनाक है कि आपकी आंखें यही सब देखती हैं। इसी तरह हमारा देश एक यंग वुमेन को देखता है। यह बहुत शर्मनाक है।

अर्जुन कपूर इन दिनों नमस्ते इंग्लैंड शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पर‍िणीति चोपड़ा नजर आएंगी। वहीं जाह्नवी की फिल्म धड़क का शूट पूरा होने के करीब है, हाल ही में उनका फोटोशूट वायरल हुआ था। जिसमें जाह्नवी काफी अच्छी नजर लग रही थी और उस फोटोशूट को सोशल मीडिया पर काफी बाहबाही भी मिल रही है।

जाह्नवी कपूर ने कराया फोटोशूट, धड़क उठे लोगों के दिल

Related posts

संजीदा शेख का हॉट फोटोशूट, तस्वीरें वायरल

Rahul

एक बार फिर मैनफोर्स को लेकर विवादों में घिरी सनी लियोन

Rani Naqvi

माधुरी ने बेटे रायन के लिए लिखा नोट, अब तुम्हारे साथ नहीं खेल सकती?

bharatkhabar