सोनम की शादी में अब सिर्फ दो ही दिन बाकी हैं। जल्द ही सोनम अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंनद आहूजा से शादी कर लेंगी। रविवार को आनंद सोनम के घर पहुंचे, जहां उनका पूरे जोर शोर से स्वागत किया गया।
इस मौके की कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आई हैं जिनमें ढोल बजते नजर आ रहे हैं। आनंद का बिल्कुल देसी वेलकम किया गया। गौरतलब है कि आनंद और सोनम 8 मई को मुंबई में सात फेरे लेंगे। इस दौरान सोनम कपूर की बहन जाह्नवी और बहन शनाया कपूर भी अपने होने वाले जीजा का स्वागत करती नजर आईं। इस दौरान जहां जाह्नवी शरारा पहन सोनम कपूर के घर पहुंची, जिसमें जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। तो वहीं शनाया पिंक सूट में काफी प्रिटी नजर आ रही थीं।
बता दें कि बुधवार को दोंनों परिवारों की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया है, ”कपूर और आहूजा परिवार को सोनम और आनंद की शादी का अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है। 8 मई को मुंबई में सोनम और आनंद की शादी होगी। ये एक बेहद निजी मामला है और हम आप सबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सब हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। आपका प्यार और दुआएं हमारे इस खास मौके को और भी खास बनाएगा। शुक्रिया।”