featured देश

रामलीला मैदान से अमित शाह करेंगे दिल्ली नगर निगम चुनाव का शंखनाद

456778 रामलीला मैदान से अमित शाह करेंगे दिल्ली नगर निगम चुनाव का शंखनाद

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के पंच परमेश्वर सम्मेलन में दिल्ली नगर निगम के लिए चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को सम्मेलन स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियों का पहला चरण पूर्ण करते हुए दिल्ली के सभी 13 हजार 372 पोलिंग बूथों से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 25 मार्च को रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

456778 रामलीला मैदान से अमित शाह करेंगे दिल्ली नगर निगम चुनाव का शंखनाद

भाजपा ने बूथ कार्यकर्ताओं को पंचपरमेश्वर की उपमा दी है और इस कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सम्बोधित करेंगे और इसी के साथ दिल्ली नगर निगम के लिए चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वैंकेया नायडू एवं भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और दिल्ली के सभी सांसदों सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी शामिल होंगे।तिवारी ने बताया कि रामलीला मैदान को भाजपा के 14 संगठनात्मक जिलों के क्रमानुसार 14 बाड़ों में बांटा गया है और प्रत्येक बाड़े में एल.ई.डी. स्क्रीन लगाई जायेंगी।

पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि दिल्ली सरकार के कारनामों के चलते गत दो वर्षों में विकास पूरी तरह ठप हो गया है और राष्ट्रीय राजधानी आज अराजकता एवं सरकारी भ्रष्टाचार का केन्द्र बन गई है। सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि दिल्ली नगर निगम का आगामी चुनाव विकास ठप कर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद फैलाने वाली सरकार के विरुद्ध दिल्ली की जनता को जनादेश देने का एक मौका है और भाजपा का विश्वास है कि जनता विवेकशील निर्णय देगी।

Related posts

जम्मू पठानकोट हाईवे अलर्ट

Rajesh Vidhyarthi

कानपुर रेल हादसा : ट्रेनों का रूट बदला, यहां जानें पूरी जानकारी

bharatkhabar

कार्यकर्ताओं के बीच सचिन पायलट के रूखे बर्ताव का ये वीडियो हुआ वायरल

rituraj