Breaking News featured यूपी

राहुल और अखिलेश के भाईचारे पर बरसे अमित शाह

amit 2 राहुल और अखिलेश के भाईचारे पर बरसे अमित शाह

मेरठ। भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए चुनावी रण में उतरे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मेरठ में जनता को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि दो शहजादे मिलकर प्रदेश का विकास नहीं कर सकते हैं।

amit 2 राहुल और अखिलेश के भाईचारे पर बरसे अमित शाह

एक ने देश,दूजे ने प्रदेश को लूटा

भाजपा अध्यक्ष ने ब्रह्मपुरी के बाहरी क्षेत्र में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूपी की जनता दोनों पार्टियों का बैक ग्राउण्ड देख चुकी है। एक ने देश को लूटा और दूसरे ने प्रदेश को। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा के पिछले 15 साल के शासन में यूपी देश के अन्य राज्यों से पिछड़ गया है। भाजपा चाहती है कि यूपी विकास के रास्ते पर अन्य राज्यों की तरह आगे बढ़े। कानून व्यवस्था बेहतर हो। भाजपा ने विकास के एजेण्डे को यूपी की जनता के सामने रखा है।

उन्होंने पार्टी के घोषणापत्र में युवाओं, किसानों से किए विभिन्न वादों को भी लोगों के सामने रखा और कहा कि हम यूपी को समृद्ध बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश के लघु और सीमांत किसानों के ऋण माफ करने और ब्याज मुक्त लोन देने का निर्णय किया है।

धवस्त हो चुकी हैं कानून व्यवस्था

शाह ने कहा कि अखिलेश सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यूपी में हर रोज 24 बलात्कार और 21 बलात्कार के प्रयास की घटनाएं हो रही हैं। 05 साल में 200 से ज्यादा जगहों पर दंगे हुए और इन एकतरफा कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इनमें 70 प्रतिशत घटनाएं सपा के मंत्रियों के क्षेत्रों में हुईं। उन्होंने कहा कि सपा राज में 02 लाख 78 हजार अपराधिक घटनाएं हुईं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम यूपी को रोजगार में नम्बर वन बनाना चाहते हैं और ये लोग रेप की घटनाओं में नम्बर वन बनाना चाहते हैं। हम कृषि विकास में नम्बर वन बनाना चाहते हैं, ये लोग चोरी, डकैती में नम्बर वन बनाना चाहते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी का विकास न सपा, न बसपा केवल नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही कर सकती है। शाह ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा को आपने देख लिया, अब एक मौका भाजपा को दीजिए। उन्होंने कहा कि हम पश्चिमी यूपी का पूरा विकास करेंगे। पश्चिमी यूपी के अभिभावकों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए दिल्ली में फ्लैट लेना पड़ता है, हम एन्टी रोमियो दल बनायेंगे। उन्होंने कहा कि मथुरा काण्ड से यूपी पूरे देश में बदनाम हुआ। सपा के गुण्डों ने हर जगह जमीन हथियाने का काम किया। हम एण्टी भूमाफिया दल बनायेंगे।

पद यात्रा रद्द

गुरूवार को मेरठ में हुई कारोबारी की हत्या पर शोक जाहिर करते हुए शाह ने कहा कि आज पद यात्रा नहीं निकाली जाएगी। मंच से कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए शाह ने कहा कि वह घर-घर जाकर पार्टी के लिए प्रचार करें। बता दें कि यूपी चुनाव में भाजपा के प्रत्याशिय़ों के नामों का ऐलान होने के बाद अमित शाह की प्रदेश में यह पहली रैली थी।

उत्तर प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री @yadavakhilesh और उनके गठबंधन के साथी @OfficeOfRG जवाब दें |#ShahInMeerut pic.twitter.com/K9ikhdoVyM

— Office of Amit Shah (@AmitShahOffice) February 3, 2017

Related posts

‘ए सूटेबल ब्वॉय’ में आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर netflix के 2 अधिकारियों पर FIR दर्ज, बेवसीरीज को लेकर हो सकती है ये बड़ी कार्रवाई

Trinath Mishra

तीन साल से बंद है दाऊद की बोलती, खुफिया एजेंसियां  आवाज सुनने को तरसी

Rani Naqvi

नोरा फतेही ने सिर और कमर पर तलवार रखकर किया डांस, विडियो हुई वायरल

Samar Khan