मनोरंजन

अमेरिका में हास्य कलाकार अजीज अंसारी पर दुष्कर्म काआरोप

Aziz Ansari

लॉस एंजेल्स। हालीवुड में गोल्डन ग्लोब फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत हास्य कलाकार अज़ीज़ अंसारी पर एक 23 वर्षीय महिला प्रेस फ़ोटोग्राफ़र ग्रेस (छद्म नाम) ने दुष्कर्म का आरोप लगया है। मीडिया में खबर आने के बाद 34 वर्षीय हास्य कलाकारअज़ीज़ अंसारी ने रविवार की सायं जवाब में कहा है कि यौन संबंध राजमंदगी से बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें इन आरोपों से हैरानी हुई और दुःख पहुंचा है।

Aziz Ansari
Aziz Ansari

बता दें कि उधर महिला फ़ोटोग्राफ़र ने वेब॰नेट पर एक लम्बी बातचीत में सिलसिलेवार घटना का पूरा ब्योरा देते हुए कहा कि वह रात उसकी ज़िंदगी की सबसे मनहूस रात थी। हालांकि यह घटना पिछली सितम्बर के महीने की है। लेकिन इस महिला को उस समय भारी दुःख हुआ जब अंसारी ने पिछले सप्ताह गोल्डन ग्लोब में ‘’टाइम्स अप’’ पिन का बैज लगाया हुआ था। इस बैज का सीधा अर्थ ‘मी टू’ आंदोलन से जुड़ना है। माना जाता है कि इस बैज के पहनने वाले लोग यौन कदाचार के ख़िलाफ़ हैं।

Related posts

रिया के ‘BIG BOSS 14’ में एंट्री की खबरों में है कितना दम, समझिए अभी वो क्यों नहीं बन सकती शो का हिस्सा!

Hemant Jaiman

ओह…आखिर किस बात को लेकर नर्वस हैं बिग-बी

bharatkhabar

मुकेश अंबानी के स्कूल के एनुअल फंक्शन में बेटे अबराम संग गौरी ख़ान तो आराध्या के संग पहुंची मॉम ऐश्वर्या

Rani Naqvi