दुनिया

अमेरिका: फिलाडेल्फिया में दो मंजिला मकान में भीषण आग, आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत

दीवाली
अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। इस आगजनी की घटना में आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी दमकल अधिकारियों ने दी।
अब तक आठ लोगों को बचाया 
अधिकारियों ने बताया कि 2 लोगों को अस्पताल भेजा गया है और अन्य पीड़ितों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस भीषण आग से और भी लोगों की जान जाने की आशंका है। इस मकान में कुल 26 लोग रहते थे। अब तक आठ लोगों को बचा लिया गया है।
शहर के इतिहास में सबसे दुखद दिनों में से एक
इस घटना पर बात करते हुए शहर के मेयर जिम केनी ने कहा कि यह निस्संदेह हमारे शहर के इतिहास में सबसे दुखद दिनों में से एक है, इतने दुखद तरीके से इतने सारे लोगों का नुकसान बहुत ही दर्दनाक है।
दमकल अधिकारियों के अनुसार मकान में आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म काम नहीं कर रहा था। बुधवार तड़के लगी आग का कारण भी ज्ञात नहीं है लेकिन यह शहर में हुआ अब तक का सबसे बड़ा हादसा है जिसमें इतने लोगों की जान चली गई।
ये भी पढ़ें :-

Related posts

ताइवान ने चीनी लड़ाकू विमान सुखोई-35 को मार गिराया

Samar Khan

चीन को लगा बड़ा झटका, आसमान में धूं-धूं करके जल गयी बेशकीमती मिसाइल..

Mamta Gautam

रोग प्रतिरोधक क्षमता का पता लगाने वाली किट के लिए आईसीएमआर ने किए हस्तांतरण, जल्द जारी होगी किट

Trinath Mishra