आज उत्तर प्रदेश में कोहरे और बादल छाए हुए हैं और तापमान में भी गिरावट हुई है। इसी के बीच कानपुर, मैनपुरी के साथ लखनऊ और पास के जिलों में रात से ही बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण तापमान आर लुढक गया है।
जिलों में सुबह से बारिश होने से ठिठुरन बढ़ी
झांसी और फिरोजाबाद में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे लोग घरों में दुबक गए। मेरठ, कानपुर और साथ के अन्य जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। सुबह हुई तेज बारिश से मौसम में गलन बढ़ गई है। फिरोजाबाद और बरेली में ओलावृष्टि और हल्की हवा चलने के कारण ठिठुरन बढ़ी है।
#WATCH Himachal Pradesh: Narkanda town in Shimla district received fresh snowfall today pic.twitter.com/SDbnuoREgH
— ANI (@ANI) January 6, 2022
वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में भी ठंड का प्रकोप जारी है। आज सुबह ही शिमला जिले के नारकंडा कस्बे में ताजा हिमपात हुआ। इस हिमपात के कारण ठिठुरन और बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें :-