Uncategorized

अखिलेश यादव आज जारी करेंगे सपा का चुनावी घोषणा पत्र

akhliesh yadav 3 अखिलेश यादव आज जारी करेंगे सपा का चुनावी घोषणा पत्र

लखनऊ। यूपी की सियासत में सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर पेंच फंसा हुआ है। एक तरफ अखिलेश यादव बिना गठबंधन की घोषणा किए प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुके हैं, जिससे कांग्रेस खफा है। अब इसी घमासान के बीच अखिलेश यादव आज सपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी करने वाले हैं। आज सुबह 11 बजे पार्टी ऑफिस में सपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा पत्र जारी करेंगे।

akhliesh yadav 3 अखिलेश यादव आज जारी करेंगे सपा का चुनावी घोषणा पत्र

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन होगा या नहीं इस बात पर आज फाइनल रिजल्ट आ जाएगा। एक तरफ अखिलेश, कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ मिलकर गठबंधन पर बातचीत कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ दिल्ली में भी दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बातचीत जारी है।

गौरतलब है कि महागठबंधन के लिए अखिलेश ने पहले कांग्रेस को 85 सीटों का ऑफर दिया लेकिन कांग्रेस 150 सीटें मांग रही थी। इसके बाद अखिलेश ने 100 सीटों का ऑफर दिया लेकिन कांग्रेस नहीं मानी। अब सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही हैं कि कांग्रेस 100 सीटों के लिए मान गई है।

Related posts

भाजपा की परिवर्तन यात्रा: कुशीनगर में रैली को सम्बोधित करेंगे पीएम

Rahul srivastava

नोटबंदी पर सवाल जबाब को लेकर संसदीय समिति के सामने पेश होंगे उर्जित पटेल

Rahul srivastava

रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, 8 लोगों की गई जान

Rani Naqvi