लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी अच्छे लड़के हैं। अखिलेश की ये प्रतिक्रिया राहुल की देवरिया से दिल्ली की किसान यात्रा को लेकर आई है। उन्होंने कहा कि राहुल को उत्तर प्रदेश में बार बार आना और रहना चाहिये। वह ज्यादा आएंगे तो उनकी उनसे दोस्ती हो जाएगी।
अखिलेश ने कहा कि राहुल गांधी अच्छे लड़के हैं, दो अच्छे लोग मिल जाएं तो अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि यह तो सौभाग्य है कि राहुल गांधी अमेठी से सांसद है। अगर दो अच्छे लोग मिल जाएं तो क्या बुरा है। अखिलेश ने राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में राहुल की किसान यात्रा के बारे में पूछे गये सवाल पर कहा ‘‘राहुल जी बहुत अच्छे इंसान हैं, बहुत अच्छे लड़के हैं।
गौरतलब है कि यूपी में राहुल की यात्रा की तीसरा दिन है, आज वे बस्ती जिले में यात्रा निकाल रहे हैं।