लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खून से खत लिखने वाली 2 बहनों को आज राहत की सांस मिली है। अखिलेश यादव ने दोनों बहनों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को जाना है। दोनों बहनों को 5-5 लाख रुपये सरकारी आवास और उनके मामा को एक सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया है। जिससे उनकी देखभाल ठीक ढंग से हो सके।
#UPCM @yadavakhilesh met with Bansal family & assured @UPGovt will provide both the girls Rs5 lakh for education. pic.twitter.com/nMhHOP0mE5
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 13, 2016
बता दें कि बुलंदशहर की दो बहनों ने खून से खत लिखकर अपने पिता से ही अपनी जान को खतरा बताया था। लतिका बंसल नाम की इस लड़की का आरोप है कि उसकी मां को उसके पिता और बाकी घर वालों ने सिर्फ इसलिए जलाकर मार डाला क्योंकि वह उन्हें लड़का नहीं दे पा रही थी। दोनों बहनों का आरोप है कि उनका पिता उनकी जान लेना चाहता है।
इससे पहले गुरुवार को एसपी सिटी और सीओ सिटी पीड़ित बच्चियों के घर पहुंचे और दोनों से मुलाकात की थी।