Breaking News featured देश यूपी

किसानों के समर्थन में आए अखिलेश यादव, शायराना ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना

1af76a79 a90a 433d 80f8 83e3a0a65c08 किसानों के समर्थन में आए अखिलेश यादव, शायराना ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ। देश में इन दिनों कृषि कानूनों को लेकर किसान विरोध प्रदर्शन उग्र हो चुका है। आज किसानों के आंदोलन को 10वां दिन है। इसके साथ ही आज किसान और सरकार के बीच पांचवे दौर की वार्ता होगी। किसान आंदोलन के चलते अब राजनीतिक पार्टियां भी किसानों के समर्थन में आ गई हैं। जिसके चलते आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों का समर्थन करते हुये शायराना अंदाज में ट्वीट किया। उन्होंने इसके जरिये सरकार पर भी निशाना साधा और किसान आंदोलन को लेकर सभी से एकजुट होने की अपील की। कृषि कानून को लेकर किसान आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के किसान अपनी मांग मनवाने के लिये दिल्ली कूच कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने किसानों के समर्थन में सभी के एकजुट होने की अपील-

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के समर्थन में सभी के एकजुट होने की अपील की है। शनिवार को उन्होंने एक ट्वीट के जरिये सरकार को भी घेरा। सपा मुखिया ने ट्वीट करते हुये लिखा कि, ”किसान संग अवाम है, हर नारी-नौजवान है, दंभी सत्ता के ख़िलाफ़ एकजुट हिंदुस्तान है। अखिलेश ने सरकार को अहंकारी बताते हुये कहा कि सभी लोग इस सत्ता के खिलाफ एक हों। यही नहीं, उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि हिंदुस्तान की जनता से अपील की, कि वे किसानों के साथ खड़े हों। गौरतलब है कि किसान कृषि कानून से जुड़े तीन बिलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर वे दिल्ली की सीमा से जुड़े इलाकों में धरने दे रहे हैं। हालांकि सरकार किसानों से लगातार बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं, आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। किसानों के प्रतिनिधिमंडल को सरकार ने आज दो बजे बातचीत के लिये बुलाया है।

Related posts

मणिपुर : भीषण लैंडस्‍लाइड में टेरिटोरियल आर्मी के 7 जवानों की मौत, 55 लोग लापता

Rahul

असम के 18 जिलों में बाढ़ का कहर, 18 लोगों की मौत, 9 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित

Rani Naqvi

Rahul Gandhi Karnataka Visit: राहुल गांधी के कर्नाटक के दौरे का आखिरी दिन, आज करेंगे दो जनसभाएं

Rahul