Breaking News featured यूपी

यूपी: अखिलेश बोले- जनता के सवालों का जवाब दे सरकार नहीं तो…

यूपी: अखिलेश बोले- जनता के सवालों का जवाब दे सरकार नहीं तो...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को अपना संकल्प पत्र दोबारा देखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है जब भाजपा को बताना चाहिए की किसानों की आय दोगुना करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि बड़े पैमाने पर आज नौजवान बेरोजगार है, रोज़गार देने के लिए सरकार ने क्या किया है। उन्होंने कहा है कि, इन सब बातों का जवाब जनता को चाहिए।

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर तंज

दरअसल, इन दिनों सभी राजनीतिक पार्टियां 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। सत्तारूढ़ भाजपा में भी लगातार बैठकों और समीक्षाओं का दौर जारी है। हालांकि, भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर असमंजस नज़र आ रहा है। पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान है कि केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि आगामी चुनाव में पार्टी का चेहरा कौन होगा। इसी बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि चेहरा कोई भी हो, जनता बदलाव के लिए तैयार है।

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पर भी बोले अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जिस वक्त जिला पंचायत का चुनाव हुआ था वो सदस्यों का चुनाव था, आम लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया। अब जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव डीएम और पुलिस कप्तान लड़ रहे हैं, भाजपा ने लोकतंत्र का मजाक बनाकर रख दिया है। अब भाजपा के लिए जिले के डीएम और कप्तान चुनाव लड़ रहे हैं।

Related posts

राजस्थान सरकार ने धार्मिक कार्यक्रमों पर लगे प्रतिबंध को हटाया, जानिए क्या है नए नियम

Neetu Rajbhar

हिमाचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मवीर धामी का निधन, शोक की लहर

Trinath Mishra

गहलोत-पायलट का दावा, राजस्थान में बनेगी कांग्रेस की सरकार, चुनाव बाद तय करेंगे CM

mahesh yadav