देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से मुलाकात कर राज्य में सरकार गठन पर बातचीत की। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि अजय भट्ट ने मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन राम लाल, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश और पर्यवेक्षक बनाये गए नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अजय भटट् ने उन्हे प्रदेश् की राजनीतिक स्तिथियों के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि भटट् आज भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा उत्तराखण्ड के नए मुख्य मंत्री के बारे में होने वाली विधायक दल की बैठक के लिए मनोनीत केन्द्रीय पर्यवेक्षक व् केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भी मुलाकात की। हालांकि यह मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात थी।
डॉ भसीन ने बताया कि भटट् भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तराखण्ड के लिए मनोनीत दूसरी पर्यवेक्षक व भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती सरोज पाण्डेय से भी भेंट करेंगे।
इसके साथ ही विधायक दल की बैठक की तिथि निर्धारित होते ही बैठक बुला ली जायेगी। जिसमे केन्द्रीय पर्यवेक्षक भाजपा विधायकों से विचार विमर्श कर अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सौपेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की जाएगी।