Breaking News featured देश यूपी राज्य

कुशीनगर में बनेगा एयरपोर्ट, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: आदित्यनाथ

cm yogi कुशीनगर में बनेगा एयरपोर्ट, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश सरकार विभिन्न तरह की योजनाएं ला रहे हैं हालांकि विपक्षियों का आरोप है कि इसमें रोजगार और युवाओं के लिए कोई विशेष कार्यक्रम नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  नई घोषणा करते हुए कहा है कि, कुशीनगर में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण से इस क्षेत्र में पर्यटन को गति मिलेगी जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकास होगा। उन्होंने कहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए वह कटिबद्ध हैं और समय-समय पर अनेक योजनाएं लाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश को विकसित करने में मदद करेंगे। 

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण की समीक्षा की। यह उत्तर प्रदेश में चौथा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। लखनऊ और वाराणसी में पहले से ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं, जबकि जेवर में काम चल रहा है।

योगी ने कहा कि, कुशीनगर बौद्ध सर्किट का प्रवेश द्वार है और हम सारनाथ, श्रावस्ती, लुम्बिनी, गया और कुशीनगर जैसे बौद्ध धर्म के स्थानों पर आने के लिए श्रीलंका, थाईलैंड, म्यांमार और कंबोडिया जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों से पर्यटकों की उम्मीद कर सकते हैं। यह पर्यटन को गति देगा।

 

 

Related posts

बापू पर दिए बयान पर फंसे अनिल विज, मामला बढ़ने पर दी सफाई

shipra saxena

सलमान खान हुए दोषी करार-अब आगे क्या

mohini kushwaha

आईईडी मामला पर NIA और ATS के अधिकारियों ने ली दिल्ली के सीमापुरी इलाके की तलाशी

Neetu Rajbhar