featured देश

सबरीमाला: 14 घंटे इंतजार के बाद तृप्ति नहीं कर पाईं दर्शन, मुंबई वापस लौटी

पि्ुुिरुपरुपर सबरीमाला: 14 घंटे इंतजार के बाद तृप्ति नहीं कर पाईं दर्शन, मुंबई वापस लौटी

नई दिल्ली : केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर विरोध जारी है। मंदिर में दर्शन के लिए शुक्रवार तड़के पुणे से कोच्चि पहुंचीं भूमाता ब्रिगेड की संस्थापक तृप्ति देसाई और उनकी छह महिला साथियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

पि्ुुिरुपरुपर सबरीमाला: 14 घंटे इंतजार के बाद तृप्ति नहीं कर पाईं दर्शन, मुंबई वापस लौटी

मुबंई में करना पडा विरोध का सामना

सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति और उनकी महिला साथी एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकल पाईं। करीब 14 घंटे तक कोच्चि एयरपोर्ट पर बिताने के बाद उन्हें मुंबई वापस लौटना पड़ा। यहां भी उन्हें भक्तों के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से वह बाहर नहीं निकल पाई। इसके बादकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबलों और मुंबई पुलिस की मदद से उन्हें और उनकी साथियों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने तृप्ति को दिया है सुरक्षा का भरोसा

भगवान अयप्पा के दर्श नों के बिना मुंबई हवाई अड्डे लौटीं तृप्ति देसाई ने कहा, ‘विरोध करने वाले लोग हिंसा और गुंडागर्दी पर उतारू हो रहे थे। वे लोग खुद को भगवान अयप्पा का भक्त कह रहे थे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वो लोग भक्त हो सकते हैं। पुलिस ने हमसे कहा कि वह हमें अगली बार सुरक्षा देंगे। हमने वापस आने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि हम अपनी वजह से हिंसा नहीं होने देना चाहते थे। इस बार हम वहां घोषणा करके गए थे लेकिन अगली बार हम बिना घोषणा के जाएंगे और गुरिल्ला रणनीति अपनाएंगे।’

तृप्ति देसाई ने आगे कहा, ‘हमें एयरपोर्ट पर रोका गया था। अगर वह लोग विरोध ही करना चाहते थे तो निलक्कल में भी विरोध कर सकते थे, लेकिन वह जानते थे कि यदि हम निलक्कल पहुंच गए तो दर्शन करके ही वापस लौटेंगे। वह लोग डर गए थे, इसीलिए उन्होंने हमें एयरपोर्ट पर रोका।’

तृप्ति ने एलान किया था कि वो मंदिर में दाखिल होंगी और भगवान अयप्पा के दर्शन करेंगी। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कोच्चि एयरपोर्ट से उन्हें सबरीमाला मंदिर नहीं जाने दिया।

 

Related posts

मोर नही करते सेक्स, जज के बयान पर ट्विकंल ने ली चुटकी कहा

Srishti vishwakarma

चारधाम यात्रा का टूटा रिकॉर्ड : 43 दिन में पहुंचे 3.48 लाख से अधिक श्रद्धालु

Neetu Rajbhar

सत्ता का रस चखने के लिए लालू ने लिया तांत्रिक का सहारा, बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

Breaking News